यदि आपका हाल ही में नया राशन कार्ड बना हुआ है और आप जानना चाहते है कि 1 यूनिट पर कितना राशन मिलता है तो आपको यहां स्टेप बाय स्टेप जानकारी मिलेगी ।
राशन कार्ड धारकों को सस्ती दरों पर राशन दुकान से राशन उपलब्ध करवाने के लिए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम बनाया गया है और इसके साथ ही सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से राशन कार्ड प्रदान किया जाता है।
व्यक्ति को राशन कार्ड की पात्रता के अनुसार ही बीपीएल, एपीएल, प्राथमिकता, अंत्योदय, अन्नपूर्णा जैसे राशन कार्ड जारी किए जाते है।
एक आदमी को कितना राशन मिलेगा यह राशन कार्ड के प्रकार पर निर्भर करता है।
इसके लिए हम आपको नीचे टेबल में किस राशन कार्ड पर प्रति व्यक्ति कितना राशन मिलता है इसकी जानकारी देंगें।
1 यूनिट पर कितना राशन मिलता है?
दोस्तों, एक यूनिट पर कितना राशन मिलता है, यह राशन कार्ड के प्रकार पर निर्भर करता है।
जैसे कि अंत्योदय राशन कार्ड, प्राथमिकता राशन कार्ड, बीपीएल राशन कार्ड, एपीएल राशन कार्ड, अन्नपूर्णा राशन कार्ड होते हैं।
राशन कार्ड पर आपको अलग-अलग राज्य सरकार के नियमों के अनुसार राशन मिलता है।
सभी प्रकार के राशन कार्ड पर एक यूनिट पर कितना राशन मिलता है, इसकी संक्षिप्त जानकारी हम आपको नीचे टेबल में दे रहे हैं।
आप नीचे टेबल में दी गई जानकारी को जरूर पढ़ें, जिससे आपको पता चल सके कि प्रति व्यक्ति या प्रति परिवार कितना राशन मिलता है।
राशन कार्ड का प्रकार | कितना राशन मिलता है? |
बीपीएल राशन कार्ड | 10 से 20 किलो प्रति परिवार (राज्य अनुसार राशन प्राप्त करने मात्रा अलग-अलग हो सकती है) |
एपीएल राशन कार्ड | 10 से 20 किलो प्रति परिवार (राज्य अनुसार राशन प्राप्त करने मात्रा अलग-अलग हो सकती है) |
प्राथमिकता राशन कार्ड | 5 किलो प्रति यूनिट (राज्य अनुसार राशन प्राप्त करने मात्रा अलग-अलग हो सकती है) |
अंत्योदय राशन कार्ड | 35 किलो प्रति परिवार (राज्य अनुसार राशन प्राप्त करने मात्रा अलग-अलग हो सकती है) |
अन्नपूर्णा राशन कार्ड | 10 किलो प्रति यूनिट (राज्य अनुसार राशन प्राप्त करने मात्रा अलग-अलग हो सकती है) |
बीपीएल राशन कार्ड पर कितना राशन मिलता है?
बीपीएल (Below Poverty Line) राशन कार्ड गरीबी रेखा से नीचे अपना जीवन जीने वाले परिवारों की जारी किया जाता है। बीपीएल कार्ड पर 10 से 20 किलो राशन हर महीने दिया जाता है। इस कार्ड पर दी जानेवाली अनाज की मात्रा, अनाज की कीमत, प्रती व्यक्ती दिया जाने वाला अनाज राज्य अनुसार अलग- अलग हो सकता है।
एपीएल राशन कार्ड पर कितना राशन मिलता है?
एपीएल (Above Poverty Line) राशन कार्ड को गरीबी रेखा से ऊपर जीवन निर्वाह करने वाले परिवारों को दिया जाता है। इस कार्ड पर लाभार्थी परिवारों को 10 से 20 किलोग्राम तक राशन हर महीने दिया जाता है। इस कार्ड पर दी जानेवाले अनाज की कीमत एवं अनाज की मात्रा राज्यनुसार अलग-अलग हो सकती हैं।
पीएचएच प्राथमिकता राशन कार्ड पर कितना राशन मिलता है?
प्राथमिकता (Priority Household) राशन कार्ड एनएफएसए के तहत जारी किया जाता है। राज्य सरकार के पात्रता के आधार पर प्राथमिकता परिवारों को पहचाना जाता है। इस राशन कार्ड पर प्रति यूनिट 5 किलो राशन हर महीने दिया जाता है।
अंत्योदय राशन कार्ड पर कितना राशन मिलता है ?
जिनकी कोई रेगुलर आय नहीं होती और आर्थिक रूप से कमजोर होते है उन्हें अंत्योदय राशन कार्ड उन लोगों को जारी किया जाता है। इस कार्ड के अंदर बेरोजगार, महिलाएं और बुजुर्ग लोग आते है। अंत्योदय राशन कार्ड पर प्रति परिवार 35 किलो राशन हर महीने राशन दुकान से दिया जाता है।
अन्नपूर्णा राशन कार्ड पर कितना राशन मिलता है ?
अन्नपूर्णा राशन कार्ड सार्वजानिक वितरण प्रणाली के तहत जारी किया जाता है। यह कार्ड पूर्ण रूप से गरीब और 65 वर्ष से ऊपर उम्र वाले लोगों को दिया जाता है। अन्नपूर्णा राशन कार्ड राज्य सरकार के नियमों में लाभार्थी पाए जाने पर जारी किया जाता है l अन्नपूर्णा राशन कार्ड पर हर महीने 10 किलो राशन दिया जाता है। इस कार्ड पर मिलने वाल अनाज राज्य अनुसार अलग-अलग होता है।
इन लेखों को भी जरूर पढ़ें।
- बंद राशन कार्ड को चालू करनी की प्रक्रिया आसानी से जानें
- राशन कार्ड से नाम हटाने की प्रक्रिया क्या है?
- बीपीएल राशन कार्ड कैसे बनाते हैं?
FAQ सामान्य प्रश्न
एक राशन कार्ड पर कितना राशन मिलता है?
आपके राशन कार्ड के प्रकार पर और आपके राशन कार्ड में शामिल सदस्यों के आधार पर राशन दिया है। किसे कितना राशन मिलेगा इसकी मात्रा राज्य अनुसार अलग है।
राशन कार्ड में यूनिट क्या होती है?
राशन कार्ड में परिवार के सभी सदस्यों का नाम शामिल होता है। जैसे कि एक व्यक्ति का नाम राशन कार्ड में है, तो वह 1 यूनिट कहा जाता है। वैसे, अगर 5 सदस्यों का नाम राशन कार्ड में है, तो वह 5 यूनिट कहलाएगा।
राशन कितना मिलता है कैसे चेक करें?
आप मेरा राशन 2.0 ऐप के होम पेज पर Sale Receipt के विकल्प पर क्लिक कर राशन कार्ड में कितना राशन मिलता है यह चेक कर सकते है।
1 यूनिट पर मिलने वाली राशन सामग्री क्या-क्या हैं?
1 यूनिट पर आपको गेहूं, दालें, चना, चीनी, नमक, सरसों का तेल, आटा, सोयाबीन और मसाले जैसे आवश्यक खाद्य सामग्री मिल सकते हैं।
निष्कर्ष
मुझे उम्मीद है कि आपको इस लेख में 1 यूनिट पर कितना राशन दिया जाता है, इसकी संपूर्ण जानकारी मिल होगी।
अब कोई भी व्यक्ति इस लेख में दी गई जानकारी से जान पाएगा कि किस राशन कार्ड पर कितना राशन मिलता है।
अगर आपको इस लेख संबंधित कोई सवाल है तो कमेंट में बता सकते है। हम आपके सवाल का जवाब देने के लिए हमेशा तैयार है।
अगर आप भी राशन कार्ड से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सबसे पहले प्राप्त करना चाहते है, तो हमारी साइट पर विजिट जरूर करें।

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम आनंद बोरसे है। मैं इस ब्लॉग का फाउंडर हूँ। मैं hindimejankaari.com पर राशन कार्ड से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान सम्पूर्ण रिसर्च कर पूर्ण डिटेल के साथ देता हूँ, जिससे लोगों तक सही और विश्वसनीय जानकारी पहुँच सके और उन्हें उनकी समस्या का समाधान सरल तरीके से मिल सके।