राशन कार्ड आज के समय में एक महत्वपूर्ण दस्तावेज बन गया है।
राशन कार्ड में मुखिया का नाम और उसके परिवार के सदस्यों का नाम शामिल होता है।
जिससे वह खुद का और राशन कार्ड में मौजूद परिवार के सदस्यों का राशन जैसे कि गेहूं, चावल, दाल आदि आवश्यक खाद्य सामग्री उचित मूल्यों पर राशन दुकान से प्राप्त कर सकता है।
अगर आप अपने राशन कार्ड में मुखिया का नाम बदलना चाहते हैं, तो आप सही लेख पर आए हैं।
अधिकांश लोगों को राशन कार्ड में मुखिया का नाम बदलना नहीं आता है।
खाद्य विभाग में अब राशन कार्ड में मुखिया का नाम बदलने की सुविधा उपलब्ध है।
अगर आपको अपने राशन कार्ड में मुखिया का नाम कैसे बदलें? इसकी प्रक्रिया को जानना है, तो इसके लिए आप इस लेख को पूरा जरूर पढ़ें।
राशन कार्ड में मुखिया का नाम बदलने के कारण
- अगर आपके परिवार में आपके मुखिया की किसी कारण वश मृत्यु हो जाती है तब राशन कार्ड का लाभ बिना रुके लेने के लिए हमें राशन कार्ड में मुखिया का नाम बदलना जरुरी हो जाता है। मुखिया की मृत्यु हो जाने पर उसके नाम से लाभ लेना क़ानूनी अपराध माना जाता है और मुखिया के न होने से राशन कार्ड रद्द होने की भी सम्भावना बनी होती है। इसके लिए राशन कार्ड में मुखिया का नाम जल्द से जल्द बदल लेना चाहिए।
- यदि कोई सदस्य परिवार से बाहर चला जाता है या परिवार में किसी अन्य सदस्य को मुखिया बना दिया गया हो, तो राशन कार्ड में मुखिया का नाम बदलने की जरूरत पड़ सकती है।
- यदि मुखिया ने अपना नाम कानूनी प्रक्रिया के तहत बदल लिया है, तो राशन कार्ड में भी मुखिया का नाम बदलना आवश्यक होता है।
राशन कार्ड में मुखिया का नाम बदलने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- नए मुखिया का पासपोर्ट साइज फोटो
- राशन कार्ड
- नए मुखिया का आधार कार्ड
- नए मुखिया का आवासीय पता
- शपथ पत्र
- नाम परिवर्तन के लिए प्रमाण पत्र (नाम बदलने की स्थिति में)
- मुखिया की मृत्यु होने पर मृत्यु प्रमाण पत्र
- विवाह होने की स्थिति में विवाह प्रमाण पत्र
राशन कार्ड में मुखिया का नाम कैसे बदलें ?
- राशन कार्ड में मुखिया का नाम बदलने के लिए आप सबसे पहले अपने नजदीकी खाद्य विभाग कार्यालय में जाएं और वहां से राशन कार्ड में मुखिया बदलने हेतु फॉर्म प्राप्त करें।
- आप अपने राज्य के खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से भी राशन कार्ड में मुखिया बदलने हेतु फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। आप इस फॉर्म का प्रिंटआउट निकलवा लें।
- अब आपको फॉर्म में आवेदक का पूरा नाम, राशन कार्ड नंबर, राशन कार्ड का प्रकार, जिला, ब्लॉक, राशन दुकान का नाम, राशन दुकान नंबर आदि जानकारी भरनी होगी।
- इसके बाद आप फॉर्म में नए मुखिया का नाम, आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर आदि जानकारी भरें और नए मुखिया का पासपोर्ट साइज फोटो फॉर्म में जरूर चिपकाएं।
- अब आप इस फॉर्म के साथ आवश्यक दस्तावेजों को जोड़ दें।
- इस फॉर्म को खाद्य विभाग कार्यालय अधिकारी के पास जमा कर दें और वहां से रसीद प्राप्त कर लें। इस रसीद को सुरक्षित रखें।
- अब आपके फॉर्म और दस्तावेजों की जांच की जाएगी। जांच प्रक्रिया में सही पाए जाने पर आपके राशन कार्ड में मुखिया का नाम बदल दिया जाएगा।
Note:- राशन कार्ड में परिवार के माता-पिता न रहने पर उनका बड़ा बेटा ही मुखिया बन सकता हैं।
- राशन कार्ड को कैसे एक जगह से दूसरी जगह ट्रांसफर करें?
- जानें की ऑनलाइन राशन कार्ड कैसे बनाया जाता है?
- सरकारी राशन दुकान कैसे खोली जाती है?
- राशन कार्ड नवीनीकरण कैसे कराया जाता है?
FAQ सामान्य प्रश्न
राशन कार्ड में मुखिया कौन होता है?
परिवार में सबसे बड़ा व्यक्ति जो होता है, उसे मुखिया कहा जाता है, जैसे कि माता, पिता, भाई, और राशन कार्ड का आवेदन मुखिया द्वारा ही किया जाता है।
क्या राशन कार्ड में मुखिया का नाम बदलने के लिए ऑनलाइन सुविधाएं हैं?
जी हां, राशन कार्ड में मुखिया का नाम बदलने के लिए ऑनलाइन सुविधाएं हैं, पर कुछ राज्यों में राशन कार्ड में मुखिया का नाम बदलने की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध नहीं है। इसके लिए आप ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।
राशन कार्ड में मुखिया नाम बदल नहीं रहा तो क्या करें?
राशन कार्ड में मुखिया नाम बदल नहीं रहा है, इसका कारण आप अपने नजदीकी खाद्य विभाग कार्यालय के कर्मचारी से पता करें और एक बार फिर से राशन कार्ड में मुखिया का नाम बदलने का फॉर्म सही से भरें। इस फॉर्म के साथ आवश्यक दस्तावेजों को जोड़े और तैयार किये गए फॉर्म को खाद्य विभाग अधिकारी के पास जमा करे। इसके बाद आपके राशन कार्ड में मुखिया का नाम बदल दिया जाएगा।
राशन कार्ड में मुखिया का नाम कितने दिन बाद बदल जाता है?
राशन कार्ड में मुखिया का नाम 15 से 30 दिनों के भीतर बदल जाता है।
राशन कार्ड में मुखिया का नाम बदलने के लिए शुल्क लगता है?
राशन कार्ड में मुखिया का नाम बदलने के लिए आमतौर पर कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। यह सुविधा खाद्य विभाग द्वारा मुफ्त में राशन कार्ड धारकों के लिए उपलब्ध की गई हैं।
क्या राशन कार्ड में मुखिया का नाम बदलने के बाद राशन प्राप्त करने पर कोई असर पड़ेगा?
यदि राशन कार्ड में मुखिया का नाम सही और अपडेटेड है, तो राशन प्राप्त करने पर कोई असर नहीं पड़ेगा। राशन कार्ड के सही नाम के आधार पर ही आपको राशन कार्ड और राशन कार्ड से जुडी अन्य सरकारी योजना के लाभ मिलते रहेंगे।
क्या एक ही राशन कार्ड में कई बार मुखिया का नाम बदला जा सकता है?
जी हां, जरूरत पड़ने पर आप एक ही राशन कार्ड में कई बार मुखिया का नाम बदल सकते हैं। इसके लिए कोई सिमा तय नहीं हैं।
निष्कर्ष
दोस्तों, आज की इस लेख में हमने राशन कार्ड में मुखिया का नाम कैसे बदलें? इसके बारे में संपूर्ण विस्तार से बताया हैं।
आप इस लेख में दी गई जानकारी का पालन कर बहुत ही आसानी से अपने राशन कार्ड में मुखिया का नाम बदल सकते हैं।
इस लेख में दी गई जानकारी सभी राशन कार्ड धारकों के लिए उपयोगी साबित होगी।
इस लेख में दी गई जानकारी आपको कैसी लगी, इसके बारे में आप हमें कमेंट जरूर करें।
आपका कमेंट हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।
आप इस लेख को राशन कार्ड धारकों तक जरूर पहुंचाएं।
अगर आपका इस लेख से जुड़ा कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट में बता सकते हैं।
हम आपके सवाल का जवाब बहुत ही जल्द कमेंट में उपलब्ध कर देंगे।
राशन कार्ड से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारियां सबसे पहले जानने के लिए आप hindimejankaari.com ब्लॉग को विजिट जरूर करें।

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम आनंद बोरसे है। मैं इस ब्लॉग का फाउंडर हूँ। मैं hindimejankaari.com पर राशन कार्ड से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान सम्पूर्ण रिसर्च कर पूर्ण डिटेल के साथ देता हूँ, जिससे लोगों तक सही और विश्वसनीय जानकारी पहुँच सके और उन्हें उनकी समस्या का समाधान सरल तरीके से मिल सके।