दिल्ली राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें? ऑनलाइन 2025

यदि आपने दिल्ली राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया था, तो आप दिल्ली राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम देख सकते है।

दिल्ली सरकार के ऑनलाइन ई-खाद्य सुरक्षा दिल्ली सरकार पोर्टल पर दिल्ली राशन कार्ड सूची को जारी किया गया है।

इस सूची में जिन लोगों का नाम शामिल होगा उन लोगों को ही राशन कार्ड का लाभ मिल सकता है। 

लेकिन इस सूची में नाम देखने की प्रक्रिया बहुत कम लोगों को पता है।

इसीलिए हम आपको इस लेख में दिल्ली राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम देखने की स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया बताने वाले है।

दिल्ली राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें?

  • आपको सबसे पहले e खाद्य सुरक्षा दिल्ली सरकार की आधिकारिक वेबसाइट nfs.delhigovt.nic.in पर जाना है।
e delhi khadhy suraksha portal

  • इसके बाद वेबसाइट पर आपको दाईं ओर Citizen’s Corner के सेक्शन में नीचे FPS Wise Linkage of Ration Cards के विकल्प पर क्लिक करना है।
delhi food portal options

  • अब आपके सामने नया पेज ओपन होगा जिसमें DELHI पर क्लिक करना है।
delhi khadhy portal select delhi option

  • इसके बाद आपके सामने दिल्ली राज्य के सभी जिलों की लिस्ट खुल जाएगी वहां आपको अपने जिले पर क्लिक करना है।
delhi district list

  • जिले को सेलेक्ट करने के बाद अपने Circle को सेलेक्ट करें।
delhi circle list

  • अब आपको अपने राशन दुकानदार के नाम के सामने अपने राशन कार्ड के प्रकार के नीचे संख्या पर क्लिक करना है।
delhi ration card type and fps details

  • अब आपके सामने नए पेज पर दिल्ली राशन कार्ड धारकों की लिस्ट ओपन हो जाएगी वहां राशन कार्ड लिस्ट में आप अपना नाम देख सकते है।
delhi ration card list

दिल्ली राज्य के राशन कार्ड लिस्ट में कौन सी जानकारी उपलब्ध है?

  • राज्य का नाम
  • जिले का नाम
  • सर्कल (मंडल) का नाम
  • राशन दुकानदार का विवरण 
  • राशन कार्ड का नंबर
  • परिवार के मुखिया का नाम
  • राशन कार्ड का प्रकार
  • परिवार के सभी सदस्यों की संख्या

FAQ सामान्य प्रश्न 

  1. दिल्ली राशन कार्ड की लिस्ट चेक करने की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

    दिल्ली राशन कार्ड की लिस्ट चेक करने की अधिकारी वेबसाइट nfs.delhigovt.nic.in हैं।

  2. दिल्ली में कितने प्रकार के राशन कार्ड उपलब्ध हैं?

    दिल्ली में तीन प्रकार के राशन कार्ड उपलब्ध हैं, जिनके नाम AAY, PR-S, PR है।

  3. क्या दिल्ली राज्य की राशन कार्ड पात्रता सूची देखने के लिए किसी प्रकार का शुल्क देना पड़ेगा?

    जी नहीं, दिल्ली राज्य के राशन कार्ड पात्रता सूची देखने के लिए कोई भी शुल्क देने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

  4. दिल्ली राशन कार्ड लिस्ट में मुझे नाम देखने में समस्या आ रही है तो क्या करें?

    सबसे पहले आप अपने नजदीकी खाद्य कार्यालय में जाकर इस समस्या का समाधान जान सकते है या आप दिल्ली सरकार के खाद्य विभाग हेल्पलाइन नंबर 1800110841 पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते है।

  5. दिल्ली राशन कार्ड लिस्ट में नाम नहीं आया है तो क्या करें ?

    सबसे पहले आपको दिल्ली राशन कार्ड लिस्ट में नाम क्यों नहीं आया है इसका कारण पता करना है इसके लिए आप नजदीकी खाद्य विभाग कार्यालय पर जाकर जानकारी ले सकते है।

  6. दिल्ली राशन कार्ड हेल्पलाइन नंबर क्या है?

    दिल्ली राशन कार्ड हेल्पलाइन नंबर 1800110841 है।

निष्कर्ष 

आपको इस लेख में दिल्ली राशन कार्ड में नाम देखने के बारे में संपूर्ण जानकारी विस्तार से प्रदान की है।

अगर आपको यह लेख में दी गई जानकारी से मदद प्राप्त हुई है तो इस लेख के बारे में अपनी राय हमे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

इस लेख जुड़ा कोई सवाल आपके मन में है तो बेझिझक कमेंट में बताएं हम सवाल का जवाब देने के लिए तैयार है।

राशन कार्ड से जुड़ी नई-नई जानकारी सबसे पहले जानने के लिए hindimejankaari.com की वेबसाइट पर विजिट जरूर करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top