दिव्यांग राशन कार्ड कैसे बनवाएं? पूरी प्रक्रिया जानें 2025

भारत सरकार ने दिव्यांग लोगों के लिए कई योजनाओं को शुरू किया है, जिनमें से एक राशन कार्ड योजना है।

दिव्यांग व्यक्ति भी राशन कार्ड बनाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

दिव्यांग राशन कार्ड बनवाने के बाद दिव्यांगजन मुफ्त में राशन दूकान से गेहूं, चावल, दाल, तेल आदि खाद्य आवश्यक सामग्री प्राप्त कर सकता हैं।

दिव्यांगजन खाद्य विभाग में जाकर निर्धारित प्रक्रिया का पालन कर बड़ी आसानी से दिव्यांग राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कर सकता हैं।

लेकिन बहुत से दिव्यांग जनों को दिव्यांग राशन कार्ड कैसे बनवाएं, इसके बारे में पता नहीं है इसके कारण दिव्यांग व्यक्ति सरकारी दफ्तर में चक्कर लगाते हैं और परेशान होते रहते हैं।

इसीलिए हम इस लेख में दिव्यांग लोग अपना राशन कार्ड कैसे बनवा सकते हैं, इसके लिए क्या योग्यता हैं, कौन से दस्तावेज चाहिए और इससे जुड़े सभी सवालों का जवाब स्टेप बाय स्टेप पूर्ण विस्तार से बताने वाले हैं।

तो आप इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

Table of Contents

दिव्यांग राशन कार्ड के लाभ

  • दिव्यांग व्यक्ति राशन कार्ड से राशन दुकान पर कम दरों पर अनाज, दालें, तेल, और अन्य राशन प्राप्त कर सकता है।
  • दिव्यांग राशन कार्ड के माध्यम से व्यक्ति अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकता है।
  • दिव्यांग व्यक्ति राशन कार्ड से अपने अन्य सरकारी कागजात बना सकता है।
  • दिव्यांग व्यक्ति राशन कार्ड से एलपीजी गैस कनेक्शन प्राप्त कर सकता है।

दिव्यांग राशन कार्ड के लिए योग्यता

  • आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए।
  • आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • आवेदक का पहले से किसी राशन कार्ड में नाम नहीं होना चाहिए।
  • आवेदक आर्थिक रूप से कमजोर होना चाहिए।
  • आवेदक आयकरदाता नहीं होना चाहिए।

दिव्यांग राशन कार्ड बनाने के लिए दस्तावेज 

  • दिव्यांग का आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • सक्रिय मोबाइल नंबर
  • शपथ पत्र

दिव्यांग राशन कार्ड कैसे बनवाएं?

  • सबसे पहले खाद्य विभाग कार्यालय से राशन कार्ड बनाने का फॉर्म प्राप्त करें। आप इस फॉर्म को अपने राज्य की फ़ूड स्टेट पोर्टल से भी निकलवा सकते हैं।
  • फॉर्म में आपसे पूछी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है, जैसे कि दिव्यांग का पूरा नाम, वर्तमान पता, जन्मतिथि, आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर आदि जानकारी को सही से भरना है।
  • अब फॉर्म सम्पूर्ण रूप भर जाने के बाद फॉर्म पर हस्ताक्षर जरूर करें।
  • फॉर्म को भरने के बाद फॉर्म के साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों को जोड़ दें।
  • इसके बाद फॉर्म को आप खाद्य विभाग के कार्यालय अधिकारी के पास जमा कर देंफॉर्म जमा होने के बाद आपको पावती रसीद मिलेगी, जिसे संभाल कर रखें। यह रसीद आपको आपके राशन कार्ड की स्थिति चेक करने में मदद करेगी।
  • इसके बाद आपके फॉर्म और दस्तावेजों की जाँच की जाएगी।
  • जाँच प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद लाभार्थी पाए जाने पर आपका दिव्यांग राशन कार्ड जारी कर दिया जाएगा।

FAQ सामान्य प्रश्न 

  1. क्या जन सेवा केंद्र से दिव्यांग राशन कार्ड बना सकते हैं?

    जी हाँ, दिव्यांग व्यक्ति जन सेवा केंद्र से राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कर सकता है। इसके लिए वे खुद और आवश्यक कागजात जन सेवा केंद्र में लेकर जाएँ।

  2. दिव्यांग राशन कार्ड नहीं बन रहा तो क्या करें?

    सबसे पहले दिव्यांग राशन कार्ड क्यों नहीं बन रहा, इसका कारण आप अपने नजदीकी खाद्य विभाग कार्यालय अधिकारी से पता कर सकते हैं। इसके बाद आपको फिर से राशन कार्ड बनाने के लिए आवेदन करना होगा। फॉर्म में भरी गई जानकारी और आवश्यक दस्तावेजों को सही से जमा करना होगा। इसके बाद खाद्य विभाग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया होने के बाद आपका दिव्यांग राशन कार्ड बन जाएगा।

  3. दिव्यांग राशन कार्ड बनवाने में कितना समय लगता है?

    दिव्यांग राशन कार्ड बनवाने में 15 से 30 दिनों तक का समय लगता है।

  4. क्या सभी दिव्यांग व्यक्ति दिव्यांग राशन कार्ड के लिए पात्र हैं?

    जी हाँ, अगर दिव्यांग व्यक्ति के पास दिव्यांग प्रमाण पत्र है और राशन कार्ड बनाने के लिए योग्यता है, तो वह राशन कार्ड के लिए पात्र है।

  5. क्या दिव्यांग राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं?

    जी हाँ, आप ऑनलाइन दिव्यांग राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं, यदि आपके राज्य में ऑनलाइन दिव्यांग राशन कार्ड आवेदन की सुविधा उपलब्ध हो। इसके लिए आप अपने राज्य के खाद्य विभाग की वेबसाइट पर जाएं आवेदन फॉर्म भरें, जरुरी दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट कर दें।

  6. क्या दिव्यांग राशन कार्ड में केवल दिव्यांग व्यक्तियों का ही नाम होगा?

    दिव्यांग राशन कार्ड में केवल दिव्यांग व्यक्ति का नाम नहीं होता है, बल्कि इसके साथ उसके परिवार के अन्य सदस्य का नाम भी राशन कार्ड में शामिल होता है।

  7. दिव्यांग राशन कार्ड क्या होता है?

    दिव्यांग राशन कार्ड एक विशेष प्रकार का राशन कार्ड है जो दिव्यांग व्यक्तियों को खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ लेने में मदद करता है।

  8. क्या दिव्यांग राशन कार्ड बनवाने के लिए कोई शुल्क लगता है?

    जी हाँ, दिव्यांग राशन कार्ड बनवाने के शुल्क लगता है, इसके लिए आपसे मामूली शुल्क लिया जा सकता है।

निष्कर्ष 

इस लेख में हमने आपको दिव्यांग राशन कार्ड कैसे बनवाएं, इसके बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान की है।

अब कोई भी दिव्यांग व्यक्ति हमारे बताए गए तरीके से अपना राशन कार्ड बनाने के लिए आवेदन कर सकता है।

इस जानकारी को आप जरूरी दिव्यांग लोगों तक जरूर शेयर करें और इस लेख को रेटिंग भी करें।

आप राशन कार्ड से जुडी पल-पल की जानकारी निशुल्क रूप से पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प और टेलीग्राम ग्रुप पर जुड़ सकते हैं।

यह लेख आपको कैसा लगा, इसके बारे में हमें कमेंट करना न भूलें और इस लेख से जुड़े अन्य सवालों को आप कमेंट में पूछ सकते हैं।

हम आपके सवाल का जवाब जल्द ही कमेंट में प्रदान करेंगे।

ऐसे ही अन्य लेख की जानकारी सबसे पहले जानने के लिए आप hindimejankaari.com पर विजिट जरूर करें।

4 thoughts on “दिव्यांग राशन कार्ड कैसे बनवाएं? पूरी प्रक्रिया जानें 2025”

Leave a Comment