हरियाणा राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें? 2025 में

दोस्तों, अगर आप हरियाणा राज्य के राशन कार्ड धारक हैं।

तो आपके लिए हरियाणा राज्य के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा ऑनलाइन हरियाणा राशन कार्ड लिस्ट में नाम देखने की सुविधा उपलब्ध की गई है।

जिन भी लोगों ने हाल ही में हरियाणा राज्य के राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया था, वे लोग राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम और अपने परिवार के सदस्य का नाम आसानी से देख सकते हैं।

अगर आपका नाम हरियाणा राज्य के लाभार्थी राशन कार्ड सूची में नहीं होगा, तो आप राशन लेने के पात्र नहीं रहेंगे।

बहुत से राशन कार्ड धारकों को हरियाणा राशन कार्ड की सूची में अपना नाम कैसे देखें, इसके बारे में जानकारी पता नहीं है।

आज हम आपको ऑनलाइन मोबाइल के माध्यम से हरियाणा राज्य के राशन कार्ड सूची में अपना नाम कैसे देखें, इसके बारे में सम्पूर्ण जानकारी आपके साथ साझा करने वाले हैं।

तो आप इस लेख को अंत तक ध्यान से पूरा जरूर पढ़ें।

Table of Contents

हरियाणा राशन कार्ड लिस्ट कब जारी की जाती हैं?

हरियाणा राज्य के सभी राशन कार्ड धारकों को हर महीने सरकारी राशन दुकान से मुफ्त में राशन उपलब्ध करवाया जाता है।

हरियाणा राज्य के खाद्य विभाग वेब पोर्टल पर हरियाणा राज्य के सभी जिले, गांव, ब्लॉक, टाउन के राशन कार्ड की सूची को जारी किया जाता है।

हरियाणा राशन कार्ड लाभार्थी सूची समय-समय पर अपडेट होती रहती है।

जब हरियाणा राज्य का व्यक्ति नया राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन करता है और राशन कार्ड के लिए पात्र पाया जाता है, तो उसका नाम राशन कार्ड लिस्ट में जोड़ा जाता है।

हरियाणा सरकार राशन कार्ड धारक के पात्रता की जांच समय-समय पर करती रहती है, जो राशन कार्ड धारक अब राशन कार्ड के लिए पात्र नहीं है, उनका नाम हरियाणा राशन कार्ड सूची से हटा दिया जाता है।

हरियाणा राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन चेक करने के लाभ

  • आपको खाद्य कार्यालय में चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। आप घर बैठे ही अपने कंप्यूटर या मोबाइल से राशन कार्ड लिस्ट देख सकते हैं।
  • ऑनलाइन हरयाणा राज्य की राशन कार्ड लिस्ट 24 घंटे उपलब्ध रहती है, तो आप अपनी सुविधा के अनुसार कभी भी लिस्ट देख सकते हैं।
  • हरयाणा खाद्य विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध राशन कार्ड लिस्ट पूरी तरह से अपडेटेड और सही होती है, जिससे गलत जानकारी या धोखाधड़ी की संभावना कम हो जाती है।

हरियाणा राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें?

  • सबसे पहले, आपको हरियाणा राज्य के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://epds.haryanafood.gov.in/ पर आ जाना है। आप यहाँ दिए गए लिंक पर क्लिक कर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे।
haryana state food portal home page

  • अब होम पेज पर मेनू तीन लाइन पर क्लिक कर आपको Report के विकल्प पर क्लिक करना है।
haryana state food portal home page menu options

  • इसके बाद आपके सामने नए पेज पर हरियाणा राज्य के सभी जिलों की लिस्ट खुल जाएगी। आपका राशन कार्ड जिस भी जिले का होगा, उस जिले के नाम पर क्लिक करें।
haryana state food portal  select district

  • अब आपके सामने आपके द्वारा सेलेक्ट किए गए जिले के अंतर्गत आने वाले ब्लॉक की लिस्ट खुलेगी। अब आप अपने ब्लॉक के नाम पर क्लिक करें।
haryana state food portal  select block

  • अब आपके सामने ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों की लिस्ट खुल जाएगी। वहां आप अपने गांव के नाम पर क्लिक करें।
haryana state food portal  select village

  • अब आपके गांव के सभी राशन कार्ड धारकों की लिस्ट खुल जाएगी। वहां आप स्टेप बाय स्टेप अपना नाम हरियाणा राशन कार्ड धारकों की सूची में देख सकते हैं।
haryana ration card list

हरियाणा राशन कार्ड लिस्ट में कौन-कौन सी जानकारी उपलब्ध है?

  • राशन कार्ड नंबर
  • राशन कार्ड के आवेदनकर्ता का नाम
  • राशन दुकानदार का नाम
  • राशन दुकानदार का आईडी नंबर
  • राशन कार्ड का प्रकार
  • राशन कार्ड में मौजूद सदस्यों की संख्या

इन लेखों को भी जरूर पढ़ें।

FAQs सामान्य प्रश्न 

  1. हरियाणा राशन कार्ड सूची क्या है?

    हरियाणा राशन कार्ड सूची वह सूची है, जिसमें हरियाणा राज्य के लाभार्थी राशन कार्ड धारक के सभी परिवारों के नाम होते हैं जिन्हें सरकार द्वारा राशन और अन्य राशन कार्ड से जुडी सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाता है।

  2. हरियाणा राज्य के राशन कार्ड लिस्ट में नाम नहीं आया है तो क्या करें?

    आप सबसे पहले खाद्य विभाग कार्यालय में जाकर अधिकारी से हरियाणा राशन कार्ड सूची में नाम नहीं आया है, इसका कारण पता करें और बिना किसी गलती किए कार्यालय अधिकारी द्वारा बताई गई प्रक्रिया को पूर्ण करें। आपका नाम कुछ दिनों के भीतर हरियाणा राज्य के राशन कार्ड लिस्ट में जोड़ दिया जाएगा।

  3. क्या हरियाणा की राशन कार्ड लिस्ट 2025 में ऑफलाइन चेक की जा सकती है?

    जी हाँ, आप अपने राशन डीलर के पास अथवा खाद्य विभाग कार्यालय में जाकर ऑफलाइन हरियाणा की राशन कार्ड लिस्ट चेक कर सकते हैं।

  4. क्या हरियाणा राशन कार्ड लाभार्थी सूची देखने के लिए किसी दस्तावेज की जरुरत है?

    जी नहीं, आपको हरियाणा राशन कार्ड लाभार्थी सूची देखने के लिए किसी भी दस्तावेज की जरुरत नहीं है।

  5. अगर मेरी हरियाणा के राशन कार्ड लिस्ट में जानकारी गलत है, तो क्या कर सकता हूँ?

    यदि आपके हरियाणा के राशन कार्ड लिस्ट में कोई गलती है, तो आप नजदीकी खाद्य विभाग में जाकर वहां से अपने दस्तावेज़ों के आधार पर राशन कार्ड में सही जानकारी अपडेट कर सकते है।

  6. हरियाणा राशन कार्ड धारकों की सूची में नाम देखने से क्या होगा?

    हरियाणा राशन कार्ड धारकों की सूची में आपका नाम लिस्ट में सही तरह से दर्ज किया गया है या नहीं, राशन कार्ड लिस्ट में कोई गलती तो नहीं। यह जानकारी आपको हरियाणा राशन कार्ड लिस्ट में नाम देखने से पता चलती है।

  7. क्या हरियाणा राशन कार्ड की लिस्ट देखने के लिए किसी प्रकार का शुल्क देना होगा?

    जी नहीं, आपको हरियाणा राशन कार्ड की लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क देने की जरूरत नहीं है। यह सुविधा हरियाणा राज्य के राशन कार्ड धारकों के लिए मुफ्त में उपलब्ध की गई है।

  8. हरियाणा राशन कार्ड हेल्पलाइन नंबर क्या है?

    हरियाणा राशन कार्ड हेल्पलाइन नंबर 1800-180-2087 / 1967 / 14445 / 1800-180-2405 है।

निष्कर्ष 

हरियाणा राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें, इसके बारे में सम्पूर्ण जानकारी आपके साथ सरल भाषा में प्रदान की गई है।

अब हरियाणा राज्य का राशन कार्ड धारक इस लेख में बताई गई जानकारी को स्टेप बाय स्टेप फॉलो कर आसानी से हरियाणा राशन कार्ड सूची में अपना नाम देख सकते हैं।

इस लेख में आपके सामने प्रस्तुत की गई जानकारी कैसी लगी, इसके बारे में आप हमें कमेंट में बता सकते हैं।

आपकी राय हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है, इसीलिए आप कमेंट करना न भूलें।

यह लेख से जुड़ा कोई सवाल आपके पास है, तो आप कमेंट में पूछ सकते हैं, हम बहुत ही जल्द आपके सवाल का जवाब कमेंट में उपलब्ध करवा देंगे।

इसी तरह राशन कार्ड से जुड़ी नई-नई जानकारियां सबसे पहले जानने के लिए आप hindimejankaari.com को गूगल पर सर्च कर हमारे ब्लॉग साइट में आकर हमारे लेख को पढ़ सकते हैं।

Leave a Comment