दोस्तों, यदि आप झारखंड राज्य के राशन कार्ड धारक हैं और आपको अपना नाम झारखंड राशन कार्ड लिस्ट में देखना है, तो आपके लिए यह लेख बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है
झारखंड राज्य की राशन कार्ड लिस्ट समय-समय पर अपडेट होती रहती हैं।
इस सूची में झारखंड राज्य के सभी लाभार्थी राशन कार्ड धारकों का नाम शामिल किया जाता है और अपात्र राशन कार्ड धारकों का नाम काट दिया जाता है।
झारखंड राशन कार्ड धारक का नाम झारखंड राशन कार्ड धारकों की लिस्ट में होना बहुत जरूरी है।
जिससे राशन कार्ड धारक आसानी से बिना किसी समस्या के राशन दुकान से अनाज प्राप्त कर सकता है।
लेकिन बहुत से राशन कार्ड धारकों को ऑनलाइन घर बैठे झारखंड राज्य के खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग पोर्टल पर राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम देखना नहीं आता है।
इसीलिए हम आपको इस लेख में स्टेप बाय स्टेप झारखंड 2025 की राशन कार्ड की लिस्ट में नाम देखने की सरल प्रक्रिया बताएंगे।
तो आप इस लेख को अंत तक ध्यान से जरूर पढ़ें।
झारखंड राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें?
- सबसे पहले आपको झारखंड राज्य के खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट aahar.jharkhand.gov.in के होम पेज पर आ जाना है।

- अब आपको होम पेज पर ऊपर बायीं तरफ “मेनू बटन” (तीन लाइन) पर क्लिक कर “लाभुक के कार्ड की जानकारी” पर क्लिक करना है, इसके बाद “पात्रता सूची (मासिक)” पर क्लिक करना है।

- अब आपके सामने नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको अपने जिले का नाम, ब्लॉक का नाम, राशन डीलर का नाम, आपके राशन कार्ड का प्रकार, महीना/वर्ष सेलेक्ट करना है, कैप्चा डालना है और अंत में “Submit” बटन पर क्लिक करें।

- इसके बाद आपके द्वारा दर्ज की गई जानकारी के अनुसार आपके गांव/वार्ड की कुल राशन कार्ड धारकों की लिस्ट आपके सामने आ जाएगी। आप उस लिस्ट में अपना नाम स्टेप बाय स्टेप देख सकते हैं। इस प्रकार आप झारखंड राशन कार्ड लाभार्थी सूची में अपना नाम देख सकते है।

झारखंड राशन कार्ड लिस्ट में कौन-कौन सी जानकारी शामिल है?
- राशन कार्ड नंबर
- राशन कार्ड धारक का नाम
- पिता का नाम
- राशन कार्ड का प्रकार
- राशन कार्ड में शामिल सदस्यों की संख्या
- झारखंड राशन कार्ड का स्टेटस कैसे पता करें?
- झारखंड राज्य का राशन कार्ड बनाने के लिए ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें?
FAQ सामान्य प्रश्न
झारखंड राज्य की राशन कार्ड सूची क्या है?
झारखंड राशन कार्ड सूची वह सूची है जिसमें झारखंड राज्य के सभी राशन कार्ड धारकों के नाम शामिल होते हैं जो राशन कार्ड के पात्र होते हैं। इस सूची में शामिल परिवारों को सरकार द्वारा निर्धारित दरों पर राशन जैसे की गेहूं, दाल, चावल, आदि आवश्यक खाद्य सामग्री मिलती हैं।
राशन कार्ड होने के बावजूद झारखंड के राशन कार्ड लिस्ट में नाम नहीं आया तो क्या करें?
दोस्तों, अगर आपका पहले से कोई राशन कार्ड है और आपका नाम झारखंड के राशन कार्ड लिस्ट में नहीं आया, तो आपको नजदीकी खाद्य विभाग कार्यालय में जाकर राशन कार्ड लिस्ट में नाम नहीं आने का कारण खाद्य कार्यालय अधिकारी से पता करना है। इसके बाद खाद्य कार्यालय अधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन कर आपका नाम झारखंड के राशन कार्ड लिस्ट में शामिल कर दिया जायेगा।
क्या झारखंड राज्य के राशन कार्ड लिस्ट में नाम देखने के लिए किसी प्रकार का शुल्क देना होगा?
जी नहीं, आपको झारखंड राज्य के राशन कार्ड लिस्ट में नाम देखने के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क देने की जरूरत नहीं है। यह सुविधा झारखंड राज्य के खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने झारखंड राशन कार्ड धारकों के लिए मुफ्त में उपलब्ध कराई है।
झारखंड राज्य से जुडी राशन कार्ड लिस्ट की नवीनतम जानकारी कैसे प्राप्त करें?
झारखंड राज्य से जुडी राशन कार्ड लिस्ट की नवीनतम जानकारी जानने के लिए आप खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://aahar.jharkhand.gov.in/ पर जा सकते हैं या अपने नजदीकी खाद्य कार्यालय में जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते है।
क्या झारखंड राज्य की राशन कार्ड सूची चेक करने के लिए किसी दस्तावेज की जरुरत है?
जी नहीं, झारखंड राज्य की राशन कार्ड सूची चेक करने के लिए आपको किसी दस्तावेज की जरुरत नहीं है।
झारखंड राज्य की राशन कार्ड लिस्ट चेक करते समय वेबसाइट काम नहीं कर रही है तो क्या करें?
झारखंड राज्य की राशन कार्ड लिस्ट चेक करते समय वेबसाइट काम नहीं कर रही है तो आप कुछ देर इंतजार करें इसके बाद फिर से वेबसाइट पर जाकर राशन कार्ड लिस्ट चेक कर सकते है। इसके बाद भी वेबसाइट काम नहीं करें तो हेल्पलाइन नंबर 18003456598 पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
झारखंड राशन कार्ड लाभार्थी सूची में नाम अपडेट कैसे करें?
यदि आपका नाम झारखंड राशन कार्ड लाभार्थी सूची में सही नहीं है, तो आप नजदीकी खाद्य कार्यालय में जाकर राशन कार्ड में नाम अपडेट करने का फॉर्म प्राप्त करे इसके साथ आवश्यक दस्तावेज को जोड़ें और इस तैयार किये गए फॉर्म को खाद्य विभाग कार्यालय अधिकारी के पास जमा करें। अधिकारी द्वारा जाँच प्रक्रिया पूर्ण होने पर आपका नाम कुछ दिनों बाद राशन कार्ड लिस्ट में अपडेट कर दिया जायेगा।
निष्कर्ष
इस लेख में आपको झारखंड राशन कार्ड लिस्ट देखने की सरल प्रक्रिया सरल भाषा में साझा की गई है।
अब झारखंड राज्य का राशन कार्ड धारक इस लेख में बताई गई जानकारी को फॉलो कर आसानी से राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम देख सकेगा।
अगर आपको इस लेख से जुड़ा कोई भी सवाल का जवाब जानना है, तो आप अपने सवाल को कमेंट में लिख सकते हैं।
हम आपको बहुत ही जल्द लेख से जुड़े सवालों का जवाब कमेंट में उपलब्ध करवा देंगे।
आप इस लेख को झारखंड राशन कार्ड धारकों तक जरूर पहुंचाए जिससे इस लेख का लाभ झारखंड राशन कार्ड धारकों को मिल सकता है।
इस लेख में दी गई जानकारी आपको कितनी पसंद आई, यह आप हमें कमेंट में जरूर बताएं।
दोस्तों, अगर आपको भी राशन कार्ड से जुड़ी हर नई जानकारी सबसे पहले जाननी है, तो आप hindimejankaari.com के ब्लॉग साइट को फॉलो जरूर करें।

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम आनंद बोरसे है। मैं इस ब्लॉग का फाउंडर हूँ। मैं hindimejankaari.com पर राशन कार्ड से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान सम्पूर्ण रिसर्च कर पूर्ण डिटेल के साथ देता हूँ, जिससे लोगों तक सही और विश्वसनीय जानकारी पहुँच सके और उन्हें उनकी समस्या का समाधान सरल तरीके से मिल सके।