दोस्तों, यदि आप झारखंड राज्य के निवासी हैं और आप घर बैठे इंटरनेट की मदद से झारखंड राशन कार्ड ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें?
इसके बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपके लिए यह लेख बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाला है।
बहुत से झारखंड राज्य के गरीब और जरूरतमंद लोगों को झारखंड राशन कार्ड ऑनलाइन अप्लाई करने के बारे में पता नहीं है।
अब इस लेख में दी गई सरल जानकारी से आप झारखंड खाद्य विभाग कार्यालय में न जाते हुए घर बैठे मोबाइल, लैपटॉप और कंप्यूटर के माध्यम से आसानी से झारखंड राशन कार्ड ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
तो इसके लिए इस लेख में दी गई जानकारी को अंत तक ध्यान से पूरा जरूर पढ़ें।
झारखंड राशन कार्ड के प्रकार
- बीपीएल राशन कार्ड: यह राशन कार्ड ग्रामीण क्षेत्र और शहरी क्षेत्र के कम आय वाले परिवारों के लिए जारी किया जाता है।
- एपीएल राशन कार्ड: इस प्रकार का राशन कार्ड गरीबी रेखा से ऊपर अपने जीवन यापन करने वाले परिवारों को जारी किया जाता है।
- एएवाई राशन कार्ड: यह राशन कार्ड उन परिवारों के लिए होता है जिनकी आर्थिक आय कुल 15 हजार रुपये से कम है। इस राशन कार्ड धारक सस्ती दरों पर राशन दुकान से राशन (अनाज) प्राप्त कर सकते हैं।
- एवाई राशन कार्ड: यह राशन कार्ड एक विशेष प्रकार का राशन कार्ड है, जो 65 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए जारी किया जाता है।
झारखंड राशन कार्ड के लाभ
- राशन कार्ड के माध्यम से राशन दुकान से सस्ती दरों पर राशन प्राप्त किया जाता है।
- इस कार्ड का उपयोग पहचान पत्र के रूप में भी किया जाता है।
- राशन कार्ड से महिलाएं मुफ्त में उज्ज्वला गैस योजना का लाभ ले सकती हैं।
- राशन कार्ड के माध्यम से आप नया बैंक खाता खुलवा सकते हैं।
- राशन कार्ड के माध्यम से आप भारत सरकार की नई योजनाओं का लाभ सबसे पहले ले सकते हैं।
- कई स्थानों पर आवासीय पते के रूप में राशन कार्ड का उपयोग किया जाता है।
- इस कार्ड के माध्यम से आप अपने परिवार से जुड़े सरकारी कागजात बनवा सकते हैं।
- पासपोर्ट, वोटर आईडी, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने के लिए राशन कार्ड का वैध दस्तावेज के रूप में उपयोग होता है।
झारखंड राशन कार्ड ऑनलाइन अप्लाई के लिए पात्रता
- आवेदक झारखंड राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- आवेदक सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिए।
- आवेदक आयकरदाता नहीं होना चाहिए।
- आवेदक आर्थिक रूप से कमजोर होना चाहिए।
- आवेदक मजदूर होना चाहिए।
- आवेदक के परिवार में कोई सदस्य पार्षद, सरपंच, विधायक, सांसद नहीं होना चाहिए।
- आवेदक के परिवार में पांच एकड़ या दस एकड़ से ज्यादा सिंचित भूमि नहीं होना चाहिए।
- आवेदक के परिवार के किसी भी सदस्य के नाम पर चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
- आवेदक के पास पक्का मकान नहीं होना चाहिए।
झारखंड राशन कार्ड ऑनलाइन अप्लाई के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो
- परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड
- बिजली बिल अथवा पानी का बिल
- जाति प्रमाणपत्र
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- मोबाइल नंबर
झारखंड राशन कार्ड ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें?
- सबसे पहले आपको झारखंड राज्य की खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट aahar.jharkhand.gov.in के होम पेज पर आना है।

- इसके बाद आपको ‘मेनू’ की तीन लाइनों पर क्लिक कर ‘ऑनलाइन सेवा’ पर क्लिक करना है और फिर ‘ऑनलाइन आवेदन’ पर क्लिक करना है।
- अब आपको ‘राशन कार्ड आवेदन के लिए पंजीकरण करें’ पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने ‘ERCMS Registration’ का पेज खुलेगा, जिसमें आपको मुखिया की जानकारी, पिता/पति का नाम, लिंग, वर्ग, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर, आधार नंबर, कार्ड का प्रकार, जिला, ब्लॉक/नगर पालिका, पंचायत, गांव/वार्ड आदि जैसी जानकारी भरनी है।
- इसके बाद आधार कार्ड के ‘choose file’ पर क्लिक कर मुखिया के आधार कार्ड का फोटो अपलोड करना है।
- इसके बाद बॉक्स में टिक करना है और ‘Register’ पर क्लिक कर देना है।
- अब आपको आवेदन नंबर प्राप्त होगा। उसी पेज पर आप आवेदन नंबर डालें और दिए गए आधार कार्ड के अंतिम 8 डिजिट डालें। अब ‘Login’ पर क्लिक कर दें।
- लॉगिन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने फॉर्म खुल जाएगा। अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन करते समय दी गई आवेदक की जानकारी प्रदर्शित हो जाएगी। इस राशन कार्ड फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी, परिवार के सदस्य के नाम, लिंग, आधार संख्या, जन्म तिथि, बैंक खाता विवरण, एलपीजी कनेक्शन, घर का पता, मोबाइल नंबर आदि जैसी जानकारी दर्ज करें।
- अब अंतिम चरण पर फॉर्म में मांगे गए दस्तावेज़ को अपलोड करें और फॉर्म में दी गई जानकारी को चेक कर लें। अब पहले ‘सेव ड्राफ्ट’ पर क्लिक करें, इसके बाद ‘नेक्स्ट’ पर क्लिक करें।
- अब आपके आवेदन का मोबाइल/लैपटॉप स्क्रीन पर आवेदन नंबर मिलेगा, जिसे संभाल कर रखें और नीचे स्क्रीन स्क्रॉल करने पर खाली बॉक्स पर टिक कर ‘Final Submit’ पर क्लिक कर दें।
- अब आपका झारखंड राशन कार्ड ऑनलाइन अप्लाई सफलतापूर्वक हो गया है। अब आपकी स्क्रीन पर आपके द्वारा राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन की स्लिप आ जाएगी। अब आपको प्रिंट बटन पर क्लिक कर स्लिप का प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रखना है।
- आपके पास संभाल कर रखे गए स्लिप के आवेदन नंबर से आप ऑनलाइन आवेदन किए गए झारखंड राशन कार्ड की स्थिति चेक कर पाएंगे।
इस प्रकार आप ऑनलाइन झारखंड राशन कार्ड बनवाने के लिए अप्लाई कर सकते है।
झारखंड राशन कार्ड बना है या नहीं कैसे चेक करें?
- सबसे पहले aahar.jharkhand.gov.in के होम पेज पर आना है।
- अब वेबसाइट के होम पेज मेनू तीन लाइन पर क्लिक करना है। इसके बाद आवेदन स्थिति पर क्लिक कर देना है।
- अब आपके सामने नया पेज खुलेगा जिसमें आपको राशन कार्ड आवेदन नंबर, मोबाइल नंबर, एक्टिविटी और कैप्चा कोड दर्ज कर Check Status पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको झारखंड राशन कार्ड बना है या नहीं पता चल जाएगा।
झारखंड खाद्य विभाग Contact Details
- Aahar Jharkhand Helpline Number (आहार झारखंड हेल्पलाइन नंबर)
- Food, Public Distribution & Consumer Affairs Government of Jharkhand
- (खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले झारखंड सरकार)
- हेल्पलाइन नंबर :- 18003456598
- झारखंड राशन कार्ड लाभार्थी सूची में अपना नाम कैसे देखें?
- राशन कार्ड में किसी सदस्य का नाम कैसे सुधारें?
FAQ सामान्य प्रश्न
झारखंड राशन कार्ड ऑनलाइन अप्लाई करने की आधिकारिक वेबसाइट कौन सी है?
झारखंड राशन कार्ड ऑनलाइन अप्लाई करने की आधिकारिक वेबसाइट https://aahar.jharkhand.gov.in/ है।
झारखंड राशन कार्ड ऑनलाइन अप्लाई कौन-कौन कर सकता है?
झारखंड राशन कार्ड ऑनलाइन अप्लाई झारखंड राज्य का गरीब और जरूरतमंद स्थायी निवासी कर सकता है।
झारखंड राशन कार्ड ऑनलाइन अप्लाई करने के कितने दिनों में बन जाता है?
झारखंड राशन कार्ड को ऑनलाइन अप्लाई करने के 15 से 30 दिनों के बाद बन जाता है।
क्या झारखंड राज्य के राशन कार्ड ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए मोबाइल नंबर जरूरी है?
जी हां, झारखंड राशन कार्ड ऑनलाइन अप्लाई करने हेतु मोबाइल नंबर जरूरी है ताकि आपके झारखंड राशन कार्ड आवेदन की जानकारी मिल सके।
झारखंड राशन कार्ड को ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए कोई शुल्क लगता है?
झारखंड राशन कार्ड को ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए कोई शुल्क नहीं लगता है।
झारखंड राशन कार्ड कितने तरीके से बनवा सकते है?
आप ई मित्र केंद्र से, खाद्य कार्यालय से और राज्य की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन झारखंड राशन कार्ड बनवा सकत है।
निष्कर्ष
दोस्तों, हमने इस लेख में आपको झारखंड राशन कार्ड ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें, इसके बारे में संपूर्ण जानकारी आपके साथ साझा की है।
आप इस लेख को जरूरी लोगों तक जरूर पहुंचाएं।
झारखंड राज्य का निवासी इस लेख में बताई गई प्रक्रिया के माध्यम से ऑनलाइन झारखंड राशन कार्ड अप्लाई आसानी से कर सकता है।
इस लेख में प्रस्तुत की गई जानकारी आपको कैसी लगी, यह आप हमें कमेंट में जरूर बताएं।
आप इस लेख को व्हाट्सएप, फेसबुक, टेलीग्राम जैसे अन्य प्लेटफार्म पर साझा कर सकते हैं।
राशन कार्ड से जुड़ी नवीनतम जानकारी सबसे पहले जानने के लिए आप ब्लॉग पर विजिट कर सकते हैं।
हम आपके लिए इस ब्लॉग साइट पर राशन से जुड़ी नवीनतम जानकारी पब्लिश करते रहते हैं, तो आप इस hindimejankaari.com ब्लॉग साइट को फॉलो जरूर करें।

मैं hindimejankaari.com पर राशन कार्ड से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान सम्पूर्ण रिसर्च कर पूर्ण डिटेल के साथ देता हूँ, जिससे लोगों तक सही और विश्वसनीय जानकारी पहुँच सके और उन्हें उनकी समस्या का समाधान सरल तरीके से मिल सके।