राशन कार्ड किसका नहीं बन सकता है? 2024

राशन कार्ड को भारत सरकार के खाद्य विभाग कार्यालय द्वारा जारी किया जाता है।

राशन कार्ड गरीब एंव जरूरतमंद लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है।

राशन कार्ड से गरीब और गरीब रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों को सस्ती दरों पर राशन दुकान से राशन जैसे की गेहूं, दाल, चावल आदि आवश्यक खाद्य सामग्री प्रति मिलता है।

बहुत से लोग नए राशन कार्ड के लिए आवेदन करते हैं, पर बहुत से लोगों का आवेदन रद्द कर दिया जाता है, यानी कि उनका राशन कार्ड नहीं बन पाता है।

तो अब आपको यह जानना जरूरी है कि किसका राशन कार्ड नहीं बनता है।

तो आज के इस लेख में हम सम्पूर्ण विस्तार से स्टेप बाय स्टेप जानेंगे कि राशन कार्ड किसका नहीं बन सकता है।

तो इसके लिए आप इस लेख को पूरा जरूर पढ़ें, जिससे आपको इस लेख में दी गई जानकारी के बारे में संपूर्ण रूप से पता चल सके।

राशन कार्ड किसका नहीं बन सकता है?

  • जो भी लोग इनकम टैक्स भारत सरकार को देते हैं, उनका राशन कार्ड नहीं बन सकता है, क्योंकि राशन कार्ड के लिए जो भी व्यक्ति आवेदन करता है, वह आर्थिक रूप से कमजोर होना चाहिए, जिसकी सालाना आय राशन कार्ड पात्रता के अनुसार होनी चाहिए।
  • जो लोग सरकारी नौकरी में काम करते है वे लोग राशन कार्ड बनवाने के लिए पात्र नहीं होते हैं।
  • अगर आपके परिवार के पास पहले से कोई राशन कार्ड बना हुआ है, तो आपके परिवार में दूसरा राशन कार्ड नहीं बन सकता, क्योंकि एक परिवार में एक ही राशन कार्ड बनाया जा सकता है।
  • राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदनकर्ता भारतीय नागरिक होना चाहिए। जो लोग भारतीय नागरिक हैं, वही लोग राशन कार्ड बना सकते हैं।
  • अगर आप भारत के नागरिक नहीं हैं, तो आपका राशन कार्ड नहीं बन सकता है।
  • राशन कार्ड बनवाने के लिए आपके पास संपूर्ण और सही प्रकार के दस्तावेज होना बहुत ही जरूरी है, जिससे खाद्य विभाग कार्यालय के कर्मचारी को पता चल सके कि आप राशन कार्ड बनवाने के हकदार हैं। अगर आपके पास राशन कार्ड बनवाने के लिए लगने वाले दस्तावेज पूरे नहीं हैं, तो आपका राशन कार्ड नहीं बन सकेगा।

1 यूनिट पर कितना राशन मिलता है?

राशन कार्ड बनवाने के लिए पात्रता क्या है?

  • आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए।
  • आवेदक के पास पहले से कोई राशन कार्ड नहीं होना चाहिए और उसके परिवार के किसी भी सदस्य का नाम अन्य राशन कार्ड में जुड़ा हुआ नहीं होना चाहिए।
  • आवेदक परिवार का मुखिया होना चाहिए।
  • आवेदक आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
  • आवेदक के परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी पद पर नहीं होना चाहिए।
  • आवेदक आर्थिक रूप से कमजोर होना चाहिए।
  • आवेदक की सालाना आय 50,000 रुपये से कम होनी चाहिए।
  • आवेदक की न्यूनतम आयु 18 साल होनी चाहिए।

दिव्यांग राशन कार्ड कैसे बनवाएं?

राशन कार्ड बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज क्या हैं?

  • मुखिया का पासपोर्ट साइज फोटो
  • परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक की जेरॉक्स
  • गैस कनेक्शन की जेरॉक्स
  • जाति प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर

राशन कार्ड रिन्यू कैसे करें?

FAQ सामान्य प्रश्न 

  1. राशन कार्ड में नया नियम क्या है?

    हाल ही में 2024 में राशन कार्ड का नया नियम यह है कि राशन कार्ड के साथ आपके परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड लिंक करवाना अनिवार्य है। अगर आपका और आपके परिवार के सदस्य का आधार कार्ड राशन कार्ड से लिंक नहीं हुआ होगा तो आपका राशन कार्ड बंद हो सकता हैं।

  2. क्या राशन कार्ड के लिए अस्थायी निवासी आवेदन कर सकते हैं?

    जी नहीं, राशन कार्ड के लिए आवेदक का स्थायी निवासी होना जरूरी है। अस्थायी निवास पर रहने वाले लोग राशन कार्ड के लिए पात्र नहीं होते इसीलिए इनका राशन कार्ड नहीं बन सकता है।

  3. क्या राशन कार्ड बनवाने के लिए आधार अनिवार्य है?

    जी हां, अब नया राशन कार्ड बनवाने के लिए आपका आधार कार्ड अनिवार्य है इसके साथ आपको अन्य दस्तावेजों की भी जरुरत होगी है।

  4. भारत में राशन कार्ड कौन बनवा सकता है?

    भारत में राशन कार्ड को भारतीय नागरिक जो गरीबी रेखा से नीचे या उससे ऊपर अपना जीवन यापन कर रहा है और वह आर्थिक रूप से कमजोर है, वह राशन कार्ड बनवा सकता है।

  5. क्या राशन कार्ड बनवाने की पात्रता राज्यानुसार अलग-अलग होती है?

    जी हां, राशन कार्ड बनवाने की पात्रता हर राज्य के नियम अनुसार अलग-अलग होती है।

  6. क्या एनआरआई (NRI) को राशन कार्ड मिल सकता है?

    जी नहीं, एनआरआई (NRI) और विदेशी नागरिक राशन कार्ड के लिए पात्र नहीं होते इसीलिए इनका राशन कार्ड नहीं बन सकता हैं।

  7. क्या राशन कार्ड के लिए आवेदन करने के बाद भी यदि दस्तावेज़ सही नहीं हुए तो आवेदन रद्द हो सकता है?

    जी हां, यदि राशन कार्ड आवेदन के दौरान दिए गए दस्तावेज़ सही नहीं होते या झूठे होते हैं, तो आपका राशन कार्ड आवेदन रद्द किया जाता है और आपको राशन कार्ड नहीं मिलेगा।

  8. क्या राशन कार्ड किसके नाम पर बनता है?

    जी हाँ, राशन कार्ड परिवार के मुखिया के नाम पर बनता है।

निष्कर्ष 

आज इस लेख में हमने आपको राशन कार्ड किसका नहीं बन सकता है, इसके बारे में संपूर्ण जानकारी सरल भाषा में साझा की है।

अगर आपको यह लेख पसंद आया होगा तो आप इस लेख के बारे में कमेंट में अपनी राय जरूर लिखें।

इस लेख को आप जरूरतमंद लोगों तक जरूर पहुंचाइए, जिससे जरूरी लोगों को इस लेख से लाभ मिल सके।

राशन कार्ड से जुड़ा अगर आपके पास कोई सवाल है तो आप हमें बेझिझक कमेंट में पूछ सकते हैं, हम आपके सवाल का जवाब कमेंट में जरूर देंगे।

राशन कार्ड से जुडी जानकारी व्हाट्सप्प और टेलीग्राम पर जानने के लिए आप हमारे व्हाट्सप्प और टेलीग्राम ग्रुप से जरूर जुड़े।

राशन कार्ड से जुड़ी नई जानकारियां सबसे पहले जानने के लिए आप हमारे hindimejankaari.com ब्लॉग को फॉलो जरूर करें और हमारे लेखों को जरूर पढ़ें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top