राशन कार्ड जरूरतमंद लोगों के लिए बहुत ही उपयोगी दस्तावेज है।
राशन कार्ड से बहुत ही सस्ती दरों पर राशन दुकान से गेहूं, चावल, दाल आदि खाद्य सामग्री मिलती हैं।
हर राज्य में राशन कार्ड योजना को केंद्र और राज्य सरकार दोनों मिलकर चलाती हैं और खाद्य विभाग राशन कार्ड जारी किया जाता है।
अगर आप भी अपना नया राशन बनवाने के लिए आवेदन करने जा रहे हैं, तो आपको राशन कार्ड कितने प्रकार के होते हैं, उनके नाम क्या-क्या हैं, इसके बारे में पता होना बहुत ही जरूरी है।
ऐसे में अगर देखा जाए तो राशन कार्ड के अनेक प्रकार हैं, इसके बारे में अभी तक बहुत से लोगों को पता नहीं है।
लेकिन आज के इस लेख में हम आपको राशन कार्ड के कितने प्रकार होते हैं, इसके बारे में और इससे जुड़े सवालों के बारे में स्टेप बाय स्टेप संपूर्ण रूप से जानकारी देने वाले हैं।
तो आप इस लेख को अंत तक ध्यानपूर्वक पूरा जरूर पढ़ें।
राशन कार्ड क्या है?
राशन कार्ड भारत सरकार द्वारा जारी किया जाने वाला एक अहम दस्तावेज है, जिसकी शुरुआत भारत में 1940 से हुई है।
राशन कार्ड गरीब और गरीब रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों के लिए उनकी पात्रता अनुसार जारी किया जाता है।
राशन कार्ड से गरीब और जरूरतमंद लोगों का हर महीने सस्ती दरों पर सरकारी राशन दुकान से राशन प्राप्त करते है और राशन कार्ड धारक इसका उपयोग पहचान पत्र के रूप में भी कर सकता है।
राशन कार्ड होना क्यों ज़रूरी है?
- राशन कार्ड से आपको हर महीने सस्ते दाम पर राशन मिलता है, जिसमें गेहूं, चावल, दाल आदि वस्तुएं मिलती हैं।
- राशन कार्ड से आपको सरकारी योजनाओं का लाभ सबसे पहले प्राप्त कर सकते हैं।
- राशन कार्ड से आप प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
- राशन कार्ड आपको व्यक्तिगत जीवन में लगने वाले सरकारी दस्तावेज़ बनाने में उपयोगी पड़ेगा।
राशन कार्ड के कितने प्रकार होते हैं?
- प्राथमिकता राशन कार्ड (PHH):- यह राशन कार्ड एनएफएसए के तहत जारी किया जाता है। इस राशन कार्ड धारक को हर महीने 5 किलोग्राम तक प्रति यूनिट का राशन उचित दरों पर मिलता है। इस राशन कार्ड धारक को 3 रुपए प्रति किलो चावल और 2 रुपए प्रति किलो में गेहूं दिया जाता है।
- अंत्योदय राशन कार्ड (AAY):- यह राशन कार्ड भी एनएफएसए के तहत जारी किया जाता है। जिन व्यक्तियों की कोई नियमित आय का स्रोत नहीं है या वे आर्थिक रूप से बहुत ज्यादा कमजोर हैं, उन्हें यह राशन कार्ड जारी किया जाता है। इसमें बेरोजगार महिलाएं एवं बुजुर्ग आते हैं। अंत्योदय राशन कार्ड पर 35 किलो राशन प्रति परिवार दिया जाता है। इसमें आपको 3 रुपए किलो चावल और 2 रुपए किलो गेहूं मिलता है।
- एपीएल राशन कार्ड (APL):- एपीएल राशन कार्ड गरीब रेखा से ऊपर जीवन यापन करने वाले लोगों के लिए जारी किया जाता है। एपीएल राशन कार्ड धारक उचित मूल्यों पर राशन दुकान से 10 किलोग्राम से लेकर 20 किलोग्राम तक का राशन हर महीने प्राप्त कर सकते हैं।
- बीपीएल राशन कार्ड (BPL):- जो लोग गरीब रेखा से नीचे अपना जीवन यापन करते हैं, उन लोगों के लिए बीपीएल राशन कार्ड जारी किया जाता है। बीपीएल राशन कार्ड धारक को प्रति महीने 10 से 20 किलो राशन दिया जाता है। राशन देने की मात्रा राज्य अनुसार अलग-अलग हो सकती है।
- एवाई राशन कार्ड (AY):- जो गरीब हैं, वृद्ध हैं, जिनकी आयु 65 वर्ष से अधिक है और जिनका कोई आय का साधन नहीं है, उन लोगों के लिए अन्नपूर्णा राशन कार्ड जारी किया जाता है। एवाई राशन कार्ड धारक को हर महीने 10 किलो तक का राशन दिया जाता है। एवाई राशन कार्ड धारक को राशन देने की मात्रा राज्य अनुसार अलग-अलग हो सकती है।
FAQ सामान्य प्रश्न
भारत में कितने राशन कार्ड हैं?
भारत में देखा जाए तो पांच प्रकार के राशन कार्ड होते हैं जिनके नाम प्राथमिकता, अंत्योदय, एपीएल, बीपीएल, और एवाई हैं।
सबसे अच्छा राशन कार्ड कौन सा होता है?
सबसे अच्छा राशन कार्ड वही होता है जो आपको आपके लाभार्थी पाए जाने पर मिलता है।
राशन कार्ड कितने रंग का होता है?
राशन कार्ड के कुल मिलाकर 4 से 5 रंग होते हैं, जिसमें नीला, गुलाबी, सफेद, हरा और पीला रंग शामिल हैं।
बीपीएल, एपीएल और पीएचएच राशन कार्ड के बीच मुख्य अंतर क्या हैं?
बीपीएल, एपीएल और पीएचएच राशन कार्ड के बीच कोई इतना ज्यादा अंतर नहीं है। आप कोई भी राशन कार्ड धारक हों, आपको आपकी पात्रता के अनुसार ही राशन कार्ड जारी किया जाएगा।
क्या किसी परिवार के राशन कार्ड का प्रकार बदल सकता है?
जी हां, यदि किसी परिवार की सालाना आय में या परिस्थिति में बदलाव होता है, तो राशन कार्ड का प्रकार बदल सकता है। इसके लिए आपको खाद्य विभाग में जाकर आवेदन करना होता है।
क्या राशन कार्ड धारकों को एक सामान राशन दिया जाता है?
जी नहीं, राशन कार्ड धारकों को राशन कार्ड के प्रकार अनुसार राशन दिया जाता हैं।
निष्कर्ष
हमने आपको राशन कार्ड कितने प्रकार के होते हैं, इसके बारे में संपूर्ण जानकारी सरल भाषा में देने का प्रयास किया गया है।
आपको इस लेख में दी गई जानकारी कितनी उपयोगी साबित हुई, यह आप हमें कमेंट में जरूर बताएं।
आपका कमेंट हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
आप इस लेख को जरूरतमंद अपने राशन कार्ड धारक मित्रों, अपने परिवार जनों और अन्य लोगों तक जरूर पहुंचाएं।
इस लेख को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि यह जानकारी सही लोगों तक पहुंच सके और वे लोग इस लेख का लाभ ले सकें।
अगर आपका इस लेख से जुड़ा कोई सवाल है, तो आप बेझिझक कमेंट में हमें पूछ सकते हैं।
हम आपके सवाल का जवाब सटीक तरीके से कमेंट में जल्द से जल्द उपलब्ध करेंगे।
राशन कार्ड से जुडी जानकारी हम अपने व्हाट्सप्प और टेलीग्राम ग्रुप पर शेयर करते हैं तो आप राशन कार्ड से जुडी जानकारी जानने के लिए आप हमारे व्हाट्सप्प और टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं।
दोस्तों, अगर आपको भी राशन कार्ड से जुड़ी नई-नई अपडेट जानकारियां सबसे पहले जाननी हैं।
तो आप हमारे hindimejankaari.com के ब्लॉग साइट को फॉलो कर सकते हैं, हम इस ब्लॉग साइट पर आपके लिए राशन कार्ड से जुड़ी हर नई जानकारियां पब्लिश करते रहते हैं।

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम आनंद बोरसे है। मैं इस ब्लॉग का फाउंडर हूँ। मैं hindimejankaari.com पर राशन कार्ड से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान सम्पूर्ण रिसर्च कर पूर्ण डिटेल के साथ देता हूँ, जिससे लोगों तक सही और विश्वसनीय जानकारी पहुँच सके और उन्हें उनकी समस्या का समाधान सरल तरीके से मिल सके।