राशन डीलर कैसे बने? जानें संपूर्ण प्रक्रिया 2025 में

भारत में, सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत सरकार गरीब और जरूरतमंद परिवारों को सस्ते दरों पर खाद्य सामग्री उपलब्ध कराती है, इसके लिए राशन डीलर महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

दोस्तों, यदि आप राशन डीलर बनकर अपना करियर बनाना चाहते हैं या रोजगार पाना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए बहुत जरूरी है।

इस लेख में हमने आपको राशन डीलर कैसे बने, इसके लिए आवेदन कैसे करें, योग्यता क्या होनी चाहिए, कौन से दस्तावेज चाहिए, सैलरी कितनी होती है, इन सभी विषयों के बारे में विस्तृत जानकारी दी है।

तो यदि आप भी राशन डीलर बनने के लिए इच्छुक हैं, तो आप इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें, ताकि आपको राशन डीलर बनने से जुडी संपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सके।

Table of Contents

राशन डीलर कौन होता है और इसका काम क्या है?

राशन डीलर जिसे सरकार द्वारा राशन वितरण करने की जिम्मेदारी दी जाती है।

राशन डीलर को सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत एक राशन की दुकान चलाने का लाइसेंस मिलता है।

इन दुकानों के माध्यम से, राशन डीलर गरीब और जरूरतमंद लोगों को सस्ते दामों पर खाद्य सामग्री जैसे चावल, गेहूं, चीनी, तेल और अन्य जरूरी खाद्य सामान प्रदान करते हैं।

राशन डीलर का सबसे महत्वपूर्ण काम राशन को सही तरीके से और सही मात्रा में राशन कार्ड धारकों तक वितरण करना होता है और सुनिश्चित करना होता है कि हर लाभार्थी राशन कार्ड धारक को उसकी पात्रता के अनुसार राशन दिया जाएँ।

राशन डीलर को सरकार द्वारा निर्धारित नियमों और दिशा-निर्देशों का पालन करना होता है, इसमें राशन की गुणवत्ता, वितरण समय और प्रक्रियाओं का पालन करना होता है।

राशन डीलर को राशन के वितरण की सही रिकॉर्ड-कीपिंग करनी होती है और उसे हर ग्राहक का विवरण, राशन की मात्रा और राशन वितरण की तारीख को सही तरीके से दर्ज करना होता है।

राशन डीलर को राशन कार्ड लाभार्थियों से संपर्क बनाए रखना होता है।

राशन डीलर राशन कार्ड धारकों की शिकायतों को हल करने और उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए जिम्मेदार होता है।

राशन डीलर को राशन का स्टॉक सही बनाए रखना होता है और सुनिश्चित करना होता है कि राशन खराब न हो जाएँ।

राशन डीलर बनने के लिए योग्यता 

  • आवेदनकर्ता की उम्र 21 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • आवेदक शैक्षणिक रूप से 10वीं पास होना चाहिए।
  • आवेदक पर किसी तरह का कानूनी केस दर्ज नहीं होना चाहिए।
  • आवेदक के परिवार में आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3 के अनुसार किसी भी सदस्य के ऊपर कानूनी केस दर्ज नहीं होना चाहिए।
  • आवेदक के परिवार में कोई ग्राम प्रधान नहीं होना चाहिए।
  • आवेदक के बैंक खाते में 40 हजार रुपये होने चाहिए।
  • आवेदक के पास पहले से कोई राशन दुकान नहीं होनी चाहिए।

राशन डीलर बनने के लिए कौन आवेदन नहीं कर सकता है? 

  • सांसद
  • सरपंच
  • मुखिया
  • विधायक
  • विधान पार्षद
  • विधान परिषद
  • पांच वार्ड सदस्य
  • जिला परिषद के सदस्य
  • पंचायत समिति के सदस्य
  • आटा चक्की के दुकान के मालिक
  • नगर निकायों के निर्वाचित सदस्य

ऊपर दिए गए व्यक्तियों में से अगर आप हैं, तो आप राशन डीलर बनने के लिए आवेदन नहीं कर सकते।

राशन डीलर सैलरी कितनी होती है?

दोस्तों, अगर आप भी राशन डीलर बनना चाहते हैं तो आपको राशन डीलर की वर्तमान सैलरी के बारे में जानकारी होना बेहद जरूरी है।

आपको बता दें कि राशन डीलर को सैलरी नहीं होती, बल्कि राशन डीलर को कमीशन मिलता है।

राशन डीलर को 75 से 80 पैसे प्रति किलो खाद्य सामग्री पर कमीशन प्राप्त होता है।

राशन डीलर के कमीशन के रेट राज्य अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं।

अब आपको पूरी तरह पता चल गया कि राशन डीलर की कोई सैलरी नहीं होती, बल्कि उसे कमीशन मिलता है।

इसके अलावा, बचे हुए राशन को बेचकर भी राशन डीलर की कमाई हो जाती है।

राशन डीलर बनने के लिए आवश्यक दस्तावेज 

  • आधार कार्ड 
  • निवास प्रमाण पत्र 
  • जाती प्रमाण पत्र 
  • चरित्र प्रमाण पत्र 
  • शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण पत्र 
  • पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी चरित्र प्रमाण पत्र
  • जिलाधिकारी द्वारा जारी चरित्र प्रमाण पत्र

राशन डीलर की चयन प्रक्रिया

आपके द्वारा राशन डीलर बनने का फॉर्म जमा किया जाता है।

उस फॉर्म को और आपके दस्तावेजों को आपूर्ति निरीक्षक/पणन पदाधिकारी जांच करेगा।

इसके बाद, जिला स्तर पर अनुमंडल पदाधिकारी भी आपके आवेदन को वेरीफाई करेगा।

इसके बाद, फॉर्म और दस्तावेजों को सही पाए जाने पर आप राशन डीलर बन जाएंगे।

राशन डीलर कैसे बने? ऑनलाइन अप्लाई प्रक्रिया

  • सबसे पहले, आप राशन डीलर बनने के लिए सरकार द्वारा जारी की गई आधिकारिक वेबसाइट पर जाएंगे।
  • इसके बाद, आप ग्रामीण और शहरी विभाग दोनों में से कहाँ राशन दुकान चाहते हैं, उस विकल्प को चुनें।
  • आपके सामने नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको अपने जिले को सेलेक्ट करना है।
  • अब आपके सामने आवेदन करने का लिंक खुलेगा, जिस पर क्लिक करने के बाद आपके सामने राशन डीलर बनने का फॉर्म खुल जाएगा।
  • इसके बाद, आपको फॉर्म में आवेदक का का नाम, पिता का नाम, पता, आवेदक की जन्म तिथि, शैक्षणिक योग्यता आदि साफ अक्षरों में सही तरीके से भर देना है।
  • फॉर्म भरने के बाद आवश्यक दस्तावेज़ों को अपलोड कर देना है।
  • फिर सबमिट बटन पर क्लिक कर आपका फॉर्म जमा हो जाएगा।
  • अब आपके फॉर्म और दस्तावेजों की जांच चयन समिति द्वारा की जाएगी।
  • लाभार्थी पाए जाने पर, आपको राशन डीलर का लाइसेंस दे दिया जाएगा।

राशन डीलर कैसे बने? ऑफ़लाइन अप्लाई प्रक्रिया

  • आपको खाद्य विभाग से राशन डीलर बनने का फॉर्म प्राप्त करना होगा।
  • राशन डीलर बनने का फॉर्म आप ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं, आपको इसका प्रिंटआउट निकलवा लेना है।
  • फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी साफ-सुथरे अक्षरों में भरें और आवश्यक दस्तावेजों को अटैच करें।
  • अब आप फॉर्म को अनुमंडल पदाधिकारी/खंड विकास अधिकारी के पास जमा कर दें।
  • इसके बाद आपके फॉर्म की जिलास्तरीय चयन समिति द्वारा जांच की जाएगी।
  • चयन समिति द्वारा लाभार्थी पाए जाने पर आपको राशन डीलर बनने के लिए लाइसेंस जारी किया जाएगा।

FAQ सामान्य प्रश्न 

  1. राशन डीलर और कोटेदार में क्या अंतर है?

    राशन डीलर और कोटेदार में कोई अंतर नहीं है, वे दोनों एक ही हैं। ग्रामीण भाषा में राशन डीलर को कोटेदार कहा जाता है और अंग्रेजी में राशन देने वाले को राशन डीलर कहा जाता है।

  2. क्या राशन डीलर बनने के लिए कंप्यूटर ज्ञान होना आवश्यक है?

    अब डिजिटल इंडिया के तहत सरकारी कामकाज की सेवाएं और व्यवस्थाएं ऑनलाइन हो रही हैं। इसीलिए अब आपको राशन डीलर बनने के लिए कंप्यूटर ज्ञान होना आवश्यक है और कंप्यूटर ज्ञान का सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।

  3. राशन डीलर का लाइसेंस कैसे बनता है?

    राशन डीलर को चयन समिति द्वारा चयनित किए जाने पर लाइसेंस जारी किया जाता है, जिससे वह राशन की दुकान चला सकता है।

  4. राशन डीलर बनने के लिए क्या इन्फ्रास्ट्रक्चर की जरूरत होती है?

    राशन डीलर के पास ज्यादा आबादी वाले क्षेत्र में उचित स्थान पर दुकान होनी चाहिए जिससे राशन कार्ड धारकों को राशन प्राप्त करने में आसानी मिले इसके अलावा, रिकॉर्ड रखने के लिए कंप्यूटर, लैपटॉप और स्टाफ की जरूरत होती है।

  5. क्या राशन डीलर को कोई प्रशिक्षण मिलता है?

    जी हाँ, राज्य सरकारों द्वारा राशन डीलर को ट्रेनिंग दी जाती है। इसमें राशन वितरण नियमों के बारे में जानकारी दी जाती है ताकि वह सही तरीके से राशन वितरित कर सकें।

  6. क्या राशन डीलर का काम सुरक्षित है?

    जी हां, राशन डीलर का काम आमतौर पर सुरक्षित है। अगर राशन डीलर राशन वितरण नियमों का पालन नही करता है तो राशन डीलर पर जुर्माना या अन्य कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

  7. ऑनलाइन राशन डीलर आवेदन करने पर कितना शुल्क लिया जाता है?

    ऑनलाइन राशन डीलर आवेदन करने पर कोई शुल्क नहीं लिया जाता है।

  8. राशन डीलर ऑनलाइन फॉर्म कैसे प्राप्त करें?

    जब भी राशन डीलर की भर्ती निकलती है, तब राशन डीलर फॉर्म को ऑनलाइन राज्य की वेबसाइट पर उलपब्ध कर दिए जाते है वहां से आप फॉर्म को प्राप्त कर सकते हैं।

निष्कर्ष 

इस लेख में आपको राशन डीलर कैसे बने, इसके बारे में संपूर्ण जानकारी दी गई है।

उम्मीद है कि आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आई होगी।

तो आप हमें अपनी राय कमेंट में जरूर दें और इस लेख को सोशल मीडिया पर शेयर जरूर करें।

आप इस लेख से जुड़ा कोई अन्य सवाल है तो आप हमें आपका सवाल कमेंट में पूछ सकते हैं।

हम आपके सवाल का जवाब बहुत ही जल्द कमेंट में उपलब्ध करेंगे।

हम आपके लिए राशन कार्ड से जुड़ी नई-नई जानकारियां लाते रहते हैं।

तो राशन कार्ड से जुड़ी लेटेस्ट जानकारी जानने के लिए आप हमारे इस ब्लॉग साइट hindimejankaari.com को फॉलो जरूर करें।

3 thoughts on “राशन डीलर कैसे बने? जानें संपूर्ण प्रक्रिया 2025 में”

    • आप अपने नजदीकी खाद्य विभाग कार्यालय में जाकर पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं या फिर अपने राज्य के खाद्य विभाग की वेबसाइट से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

      Reply
    • राशन डीलर के लिए आवेदन करने के लिए आप अपने राज्य के खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं या फिर अपने नजदीकी खाद्य विभाग कार्यालय में जाकर आवेदन कर सकते हैं।

      Reply

Leave a Comment