दोस्तों, राशन कार्ड में परिवार के सभी सदस्यों का नाम शामिल होता है। यदि किसी कारण से राशन कार्ड में किसी सदस्य का नाम हटवाना पड़ता है, तो इसकी प्रक्रिया क्या है? इसी के बारे में हम आपको इस लेख में बताने वाले हैं।
खाद्य विभाग ने जिस तरह राशन कार्ड में नाम जुड़वाने की सुविधा उपलब्ध कराई है, उसी तरह राशन कार्ड में नाम हटाने की भी सुविधा उपलब्ध है। राशन कार्ड से नाम कैसे हटाएं, इसके बारे में बहुत से राशन कार्ड धारकों को पता नहीं है।
तो चलिए, आज के इस लेख में आपको राशन कार्ड से नाम कैसे हटाएं, इसके बारे में संपूर्ण ज्ञान इस लेख से मिलने वाला है। तो आप इस लेख को अंत तक ध्यान से जरूर पढ़ें।
राशन कार्ड से नाम कब हटाया जाता है?
- यदि परिवार में किसी सदस्य की शादी हो जाती है, तो उसे अपने ससुराल के राशन कार्ड में नाम जोड़ने के लिए पिता के राशन कार्ड से नाम हटाया जा सकता है।
- अगर परिवार में किसी सदस्य की मृत्यु हो जाती है, तो उनका राशन कार्ड से नाम हटवाना आवश्यक हो जाता है।
राशन कार्ड से नाम हटाने के लिए जरूरी दस्तावेज़
- नाम हटवाने वाले सदस्य का आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- मृत्यु होने पर मृत्यु प्रमाण पत्र
- शादी होने पर विवाह प्रमाण पत्र
- वयस्क होने की स्थिति में शपथ पत्र
राशन कार्ड से नाम कैसे हटाएं?
- सबसे पहले खाद्य विभाग के कार्यालय से राशन कार्ड से नाम हटाने हेतु फॉर्म प्राप्त करें। इस फॉर्म को आप अपने राज्य की ऑनलाइन फूड पोर्टल वेबसाइट से भी डाउनलोड कर सकते हैं।
- फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी जैसे कि नाम, राशन कार्ड नंबर, आधार कार्ड नंबर, आवासीय पता, मोबाइल नंबर आदि को भरें और राशन कार्ड से नाम हटाने का कारण चुनें।
- फॉर्म भरने के बाद हस्ताक्षर या अंगूठा लगाएं।
- इसके बाद फॉर्म में आवश्यक दस्तावेजों को जोड़ें।
- अब इस फॉर्म को खाद्य विभाग के कार्यालय में जमा कर दें।
- फॉर्म जमा करने के कुछ दिनों बाद, जांच प्रक्रिया पूर्ण होने पर आपके परिवार के राशन कार्ड से सदस्य का नाम हटा दिया जाएगा।
इन लेख को भी पढ़े।
FAQ सामान्य प्रश्न
-
क्या राशन कार्ड में परिवार के सदस्य का नाम हटाने पर उसे वापस जोड़ा जा सकता है?
जी हाँ, आप राशन कार्ड में परिवार के सदस्य का नाम हटाने पर उसे वापस जोड़ सकते हैं।
-
क्या तलाक की स्थिति में अपने पूर्व पति/पत्नी का नाम राशन कार्ड से हटा सकते हैं?
जी हाँ, आप तलाक की स्थिति में अपने पूर्व पति/पत्नी का नाम राशन कार्ड से हटा सकते हैं। इसके लिए आपके पास तलाक का प्रमाण पत्र होना जरूरी है।
-
क्या राशन कार्ड से परिवार के किसी सदस्य का नाम हटाने के लिए निकटतम जन सेवा केंद्र पर जा सकते हैं?
जी हाँ, आप राशन कार्ड से परिवार के किसी सदस्य का नाम हटाने के लिए निकटतम जन सेवा केंद्र पर जा सकते हैं। वहां आपको आवश्यक दस्तावेजों को साथ लेकर जाना होगा।
-
राशन कार्ड से नाम हटाने के लिए कितना समय लगता है?
राशन कार्ड से नाम हटाने के लिए 15 से 30 दिनों तक का समय लगता है।
निष्कर्ष
आज के लेख में हमने आपको राशन कार्ड से नाम कैसे हटाएं, इसके बारे में विस्तृत जानकारी सरल भाषा में प्रदान की है। आपको इस लेख में दी गई जानकारी उपयोगी साबित हुई या नहीं, कमेंट में जरूर बताएं। इस लेख को आप अपने जरूरी दोस्तों को शेयर जरूर करें।
राशन कार्ड से नाम हटाने की प्रक्रिया बहुत ही सरल है। अब आप भी राशन कार्ड से नाम हटा सकते हैं। अगर आपको भी राशन कार्ड से जुड़ी ऐसी नवीनतम जानकारी सबसे पहले प्राप्त करनी है, तो आप गूगल पर सर्च करें hindimejankaari.com और विजिट करें इस ब्लॉग साइट पर अन्य लेख पढ़ने के लिए।
नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम आनंद बोरसे है। मैं इस ब्लॉग का फाउंडर हूँ। मैं hindimejankaari.com पर राशन कार्ड से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान सम्पूर्ण रिसर्च कर पूर्ण डिटेल के साथ देता हूँ, जिससे लोगों तक सही और विश्वसनीय जानकारी पहुँच सके और उन्हें उनकी समस्या का समाधान सरल तरीके से मिल सके।