हरियाणा राशन कार्ड डाउनलोड कैसे करें? 2024 में

अगर आप हरियाणा राशन कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं, तो आप हरियाणा राज्य के खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

आप हरियाणा राज्य के खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट epds.haryanafood.gov.in से इस लेख में बताए गए स्टेप्स का पालन कर हरियाणा राज्य के एपीएल, बीपीएल, एएवाई प्रकार के सभी राशन कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

लेकिन अधिकांश लोगों को हरियाणा राज्य का राशन कार्ड डाउनलोड कैसे करें, इसके बारे में पता नहीं है। इसके लिए आज हम आपको इस लेख में हरियाणा राशन कार्ड डाउनलोड करने की पूर्ण प्रक्रिया के बारे में बताएंगे।

तो इसके लिए आप इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

हरियाणा राशन कार्ड डाउनलोड कैसे करें?

  • आपको सबसे पहले हरियाणा राज्य के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट epds.haryanafood.gov.in के होम पेज पर आना है।
haryana food portal home page in smartphone

  • अब होम पेज पर मेनू तीन लाइन पर क्लिक करें और Citizen Corner पर क्लिक करके Search Ration Card पर क्लिक करना है।
haryana food portal home page menu section options

  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको अपना फैमिली आईडी नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। अब Get Member Details पर क्लिक करना है।
haryana ration card download process form

  • अब अपने परिवार के किसी एक सदस्य के नाम को सेलेक्ट करें और Send OTP पर क्लिक करें।
haryana ration card download form select name and click send otp

  • अब आपके फैमिली आईडी में रजिस्टर मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। अब आपको ओटीपी दर्ज करना है और Verify OTP पर क्लिक करना है।
haryana ration card download form enter otp and click verify otp

  • इसके बाद आपके सामने स्क्रीन पर आपके राशन कार्ड का सम्पूर्ण विवरण दिखेगा।
  • अब आप डाउनलोड आइकॉन पर क्लिक कर पीडीऍफ़ फॉर्मेट में अपना हरियाणा राशन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
haryana ration card donwnload

इन लेखों को भी पढ़ें।

राशन कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें?

राशन कार्ड में यूनिट कैसे जोड़े?

FAQ सामान्य प्रश्न 

  1. हरियाणा राशन कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

    सबसे पहले आप इस epds.haryanafood.gov.in वेबसाइट के होम पेज पर आएं। होम पेज पर मेनू तीन लाइन पर क्लिक कर Citizen Corner पर क्लिक करें, इसके बाद Search Ration Card पर क्लिक करें।

    अब फैमिली आईडी नंबर और कैप्चा डालें और Get Member Details पर क्लिक करें। इसके बाद परिवार के किसी एक सदस्य को चुनें और Send OTP पर क्लिक करें। अब ओटीपी डालें और Verify OTP पर क्लिक करें।

    इसके बाद आपके सामने आपके राशन कार्ड का विवरण दिखेगा। अब डाउनलोड आइकॉन पर क्लिक कर अपना हरियाणा राज्य का राशन कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।

  2. हरियाणा राशन कार्ड डाउनलोड करने के लिए क्या-क्या चाहिए?

    हरियाणा राशन कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपके पास मोबाइल नंबर और फैमिली आईडी चाहिए।

  3. हरियाणा राशन कार्ड कौन-कौन डाउनलोड कर सकता है?

    हरियाणा राज्य का राशन कार्ड धारक हरियाणा राशन कार्ड डाउनलोड कर सकता है।

  4. हरियाणा राशन कार्ड डाउनलोड करने के लिए कितना शुल्क देना पड़ेगा?

    हरियाणा राज्य का राशन कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको किसी भी प्रकार का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। यह सुविधा हरियाणा राज्य के खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर मुफ्त में उपलब्ध है।

निष्कर्ष 

आज के इस लेख में हमने आपको हरियाणा राज्य का राशन कार्ड डाउनलोड कैसे करें, इसके बारे में संपूर्ण जानकारी आपके साथ सरल भाषा में साझा की है। अब हरियाणा राज्य का राशन कार्ड धारक आसानी से इस लेख में बताई गई जानकारी के अनुसार अपना राशन कार्ड डाउनलोड कर सकता है।

आप इस लेख को अपने हरियाणा राज्य के राशन कार्ड धारकों के पास जरूर शेयर करें, जिससे उन लोगों को भी इस लेख का लाभ मिल सके।

अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इस लेख के बारे में अपनी राय जरूर दें और हां, इस लेख को रेटिंग जरूर करें।

अगर आपके मन में इससे जुड़ा कोई सवाल है तो आप बेझिझक कमेंट में पूछ सकते हैं। हम आपके सवाल का जवाब बहुत जल्द कमेंट में उपलब्ध करवा देंगे।

आगे भी ऐसे ही राशन कार्ड से जुड़े नवीनतम जानकारी सबसे पहले जानने के लिए आप hindimejankaari.com के ब्लॉग साइट को फॉलो जरूर करें, यहां पर हम आपके लिए राशन कार्ड से जुड़ी हर नई जानकारी साझा करते हैं।

Share on:

Leave a Comment