बिहार राशन कार्ड स्टेटस चेक कैसे करें? देखें प्रक्रिया 2025

दोस्तों यदि आप बिहार राज्य के राशन कार्ड धारक है और आपने कुछ समय पहले ही अपने बिहार राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया है

तो अब आप अपना बिहार राशन कार्ड स्टेटस चेक करना चाहते हैं।

तो आप बिहार खाद्य विभाग की जन वितरण अन्न की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते है।

अब बिहार खाद्य विभाग के जन वितरण अन्न की वेबसाइट पर बिहार राशन कार्ड स्टेटस चेक करने की सुविधा उपलबध है

अब कोई भी बिहार राज्य का नया राशन कार्ड आवेदक आसानी से अपना राशन कार्ड का स्टेटस चेक कर सकता है।  

पर बहुत से बिहार राशन कार्ड धारकों को अपने राशन कार्ड का स्टेटस ऑनलाइन चेक करना नहीं आता है।

इसके लिए हम आपको इस लेख में बिहार राशन कार्ड का स्टेटस चेक करने की संपूर्ण प्रक्रिया के बारे में बताने वाला हूँ। 

तो इस लेख को आप पूरा जरूर पढ़ें। 

Table of Contents

बिहार राशन कार्ड स्टेटस चेक कैसे करें?

  • सबसे पहले, बिहार सरकार की खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://epds.bihar.gov.in खोलें।
  • होमपेज पर आपको “Apply RC Online” का विकल्प मिलेगा। उस पर क्लिक करें।
  • अब RCMS पोर्टल ओपन होगा। वहां आप Login पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको जन परिचय (मेरी पहचान) पोर्टल पर रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा।
  • अगर आपका जन परिचय (मेरी पहचान) पोर्टल पर पहले से कोई अकाउंट नहीं है, तो “New User? Sign up for MeriPehchaan” पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा। इसमें नाम, आधार नंबर, मोबाइल नंबर, राज्य और जिला जैसी जानकारी भरें। फिर “Verify” पर क्लिक करें।
  • आपका मेरी पहचान पोर्टल पर अकाउंट सफलतापूर्वक बन जाएगा।
  • अब मेरी पहचान पोर्टल पर यूजरनेम और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
  • लॉगिन के बाद नया डैशबोर्ड खुल जाएगा।
  • डैशबोर्ड में सर्च आइकन पर क्लिक करें और “BIHAR RATION CARD ONLINE PRODUCTION” टाइप करके सर्च करें।
  • इसके बाद सर्च किये गए नाम से पिले कलर का विकल्प देखने को मिलेगा उसपर क्लिक करें। इसके बाद “Access Now” पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने RCMS पोर्टल खुलेगा, वहां दोबारा Login करें। मांगी गई जानकारी जैसे नाम, आधार नंबर, राज्य, जिला, मोबाइल नंबर दर्ज करें और “Submit” पर क्लिक करें।
  • अब नए डैशबोर्ड में ऊपर “Apply” पर क्लिक करें। इसके बाद “Track Application Status” पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आप अपने बिहार राशन कार्ड का स्टेटस की जानकारी देखे पाएंगे।

NOTE: आपने जिस भी लॉगिन आईडी (यूजरनेम और पासवर्ड) डालकर बिहार राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया है उसी आईडी से लॉगिन कर आप बिहार राशन कार्ड की आवेदन स्थिति को जान पाएंगे।

इन लेखों को भी पढ़ें।

FAQ सामान्य प्रश्न 

  1. बिहार का राशन कार्ड का स्टेटस चेक करने के लिए मुझे क्या करना होगा?

    बिहार का राशन कार्ड स्टेटस चेक करने के लिए आपको बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

  2. बिहार राशन कार्ड आवेदन के कितने दिन बाद आवेदक राशन कार्ड का स्टेटस चेक कर सकता है?

    जैसे ही आप अपने बिहार राशन कार्ड के लिए आवेदन करते हैं उसके 15 से 20 दिनों के अंदर आप अपने राशन कार्ड का स्टेटस चेक कर सकते हैं। 

  3. बिहार राज्य का राशन कार्ड स्टेटस चेक करने के लिए शुल्क देना पड़ता है?

    जी नहीं आपको बिहार राज्य का राशन कार्ड स्टेटस चेक करने के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क देने की जरूरत नहीं है, यह सुविधा बिहार राज्य खाद्य विभाग के जन वितरण अन्न की आधिकारिक वेबसाइट पर मुफ्त में उपलबध है। 

  4. बिहार राशन कार्ड के आवेदन स्थिति चेक करने के लिए किन दस्तावेजों की आवश्यकता है?

    बिहार राशन कार्ड के आवेदन स्थिति चेक करने के लिए आपको राशन कार्ड आवेदन नंबर की आवश्यकता है।

  5. क्या बिहार राशन कार्ड का स्टेटस चेक करने के लिए वेबसाइट पर लॉगिन की आवश्यकता होती है?

    जी हाँ, बिहार राशन कार्ड का स्टेटस चेक करने के लिए वेबसाइट पर लॉगिन की आवश्यकता होती है।

  6. अगर बिहार खाद्य विभाग की वेबसाइट काम नहीं कर रही है तो मैं क्या कर सकता हूँ?

    अगर बिहार खाद्य विभाग की वेबसाइट काम नहीं कर रही है, तो आप कुछ समय बाद दोबारा प्रयास करें या आप अपने नजदीकी खाद्य विभाग कार्यालय पर जाकर भी राशन कार्ड स्टेटस चेक कर सकते हैं।

  7. बिहार राशन कार्ड स्टेटस पता करने में कितना समय लगता है?

    बिहार राशन कार्ड स्टेटस पता करने में आपको 5 से 10 मिनटों तक का समय लग सकता है।

निष्कर्ष 

दोस्तों आज के लेख में हमने आपको बिहार राशन कार्ड स्टेटस चेक करने की संपूर्ण प्रक्रिया के बारे में सरल तरीके से जानकारी साझा की है।

हमारे इस लेख में दी गई जानकारी को फॉलो कर अब कोई भी बिहार राज्य का राशन कार्ड धारक बिना किसी समस्या के अपने बिहार राज्य के राशन कार्ड का स्टेटस पता कर सकता है। 

आपको इस लेख में दी गई जानकारी कैसी लगी इसके बारे में आप हमें कमेंट में जरूर बताएं।

अगर आपका इस लड़की जुड़ा कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट में जरूर बताएं।

हम आपके सवाल का जवाब बहुत सटीक जानकारी के साथ कमेंट में बहुत ही कम समय में उपलब्ध करवा देंगे। 

दोस्तों अगर आप आगे भी राशन कार्ड से जुड़ी सभी सवालों के बारे मेंसबसे पहले जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं।

तो आप हमारे hindimejankaari.com ब्लॉग साइट पर विजिट करना ना भूले।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top