झारखंड राशन कार्ड स्टेटस कैसे चेक करें? 2024

5/5 - (1 vote)

दोस्तों, झारखंड राशन कार्ड स्टेटस चेक करना अब बहुत ही आसान हो गया है। अगर आपने हाल ही में अपने राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया है या फिर कुछ सुधार किया है, तो अब आपको आपके राशन कार्ड की आवेदन स्थिति जानने के लिए ऑनलाइन राशन कार्ड स्टेटस चेक कर सकते हैं।

झारखंड सरकार के खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर राशन कार्ड स्टेटस चेक करने की सुविधा उपलब्ध है। इस वेबसाइट से आप भी ऑनलाइन मोबाइल/कंप्यूटर के माध्यम से आसानी से राशन कार्ड स्टेटस चेक कर पाएंगे।

तो चलिए, इस लेख में हम आपको झारखंड राशन कार्ड स्टेटस चेक करने की सरल प्रक्रिया बताएँगे। आप इस लेख को पूरा जरूर पढ़ें, जिससे आपको इस लेख में दी गई सम्पूर्ण जानकारी मिल सके।

झारखंड राशन कार्ड स्टेटस कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले आपको खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट aahar.jharkhand.gov.in के होम पेज पर आना है।
jharkhand food website home page

  • होम पेज पर आपको मेनू की तीन लाइन पर क्लिक कर ऑनलाइन सेवा पर क्लिक करना है और फिर आवेदन स्थिति पर क्लिक करना है।
jharkhand food website home page menu options

  • इसके बाद नया पेज खुलेगा, जिसमें अब राशन कार्ड नंबर अथवा आवेदन नंबर, मोबाइल नंबर, एक्टिविटी और कैप्चा कोड डालकर चेक स्टेटस पर क्लिक कर दें।
jharkhand ration card status check form

  • जैसे ही आप चेक स्टेटस पर क्लिक करेंगे, आपके सामने आपका झारखंड राशन कार्ड स्टेटस देखने को मिलेगा।

इन लेखों को भी पढ़ें।

FAQ सामान्य प्रश्न

  1. झारखंड में राशन कार्ड का स्टेटस कैसे चेक करें?

    आपको इस aahar.jharkhand.gov.in वेबसाइट के होम पेज पर आने के बाद मेनू की तीन लाइन पर क्लिक कर ऑनलाइन सेवा पर क्लिक कर आवेदन स्थिति पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको राशन कार्ड नंबर अथवा आवेदन नंबर, मोबाइल नंबर, एक्टिविटी और कैप्चा कोड डालकर चेक स्टेटस पर क्लिक कर देना है। अब आपके सामने आपके झारखंड राशन कार्ड स्टेटस की जानकारी दिख जाएगी।

  2. क्या मैं अपने मोबाइल से झारखंड राशन कार्ड स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकता हूँ?

    जी हाँ, आप ऑनलाइन मोबाइल के माध्यम से झारखंड राशन कार्ड स्टेटस चेक कर सकते हैं।

  3. क्या झारखंड राशन कार्ड स्टेटस चेक करने के लिए शुल्क देना पड़ेगा?

    जी नहीं, आप मुफ्त में झारखंड राशन कार्ड स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको किसी भी प्रकार का शुल्क देने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

निष्कर्ष 

इस लेख में हमने आपको झारखंड राशन कार्ड स्टेटस चेक करने की ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी है। आप इस लेख में बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर आसानी से अपने झारखंड राज्य का राशन कार्ड स्टेटस चेक कर पाएंगे।

आपको इस लेख में प्रस्तुत की गई जानकारी कैसे लगी, यह आप हमें कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं और इस लेख को रेटिंग जरूर करें।

इस लेख को आप जरूरी लोगों तक जरूर पहुंचाएं, जिससे उन लोगों को इस लेख में दी गई महत्वपूर्ण जानकारी का पता चल सके और लाभ प्राप्त कर सकें।

आपको इस लेख से जुड़ा कोई सवाल है, तो आप कमेंट में पूछ सकते हैं। हम आपको बहुत जल्द आपके सवाल का जवाब कमेंट में उपलब्ध करवा देंगे।

राशन कार्ड से जुड़ी नई अपडेट जानने के लिए आप hindimejankaari.com के ब्लॉग साइट पर विजिट जरूर करें और हमारे द्वारा पब्लिश किए गए लेखों को जरूर पढ़ें। इस लेख को पूरा पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।

Share on:

Leave a Comment