झारखंड राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें? ऑनलाइन 2024

3/5 - (10 votes)

दोस्तों, यदि आप झारखंड राज्य के निवासी हैं और आपको अपना नाम झारखंड राशन कार्ड लिस्ट में देखना है, तो आपके लिए यह लेख बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है।

झारखंड राशन कार्ड धारक का नाम झारखंड राशन कार्ड लिस्ट में होना बहुत जरूरी है, जिससे राशन कार्ड धारक आसानी से बिना किसी समस्या के राशन दुकान से सस्ती दरों पर अनाज प्राप्त कर सकता है।

झारखंड राज्य के खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर राशन कार्ड लिस्ट को ऑनलाइन देखने की सुविधा उपलब्ध कराई है, पर बहुत से लोगों को झारखंड राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम देखना नहीं आता है।

इसीलिए हम आपको इस लेख में स्टेप बाय स्टेप झारखंड राशन कार्ड लिस्ट में नाम देखने की सरल प्रक्रिया बताएंगे, तो आप इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

झारखंड राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें?

  • सबसे पहले आपको झारखंड राज्य के खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट aahar.jharkhand.gov.in के होम पेज पर आ जाना है।
jharkhand food portal home page

  • अब आपको होम पेज पर ऊपर बायीं तरफ “मेनू बटन” (तीन लाइन) पर क्लिक कर “लाभुक के कार्ड की जानकारी” पर क्लिक करना है, इसके बाद “पात्रता सूची (मासिक)” पर क्लिक करें।
jharkhand food portal given options

  • अब आपके सामने नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको अपने जिले का नाम, ब्लॉक का नाम, राशन डीलर का नाम, आपके राशन कार्ड का प्रकार, महीना/वर्ष सेलेक्ट करना है, कैप्चा डालना है और अंत में “Submit” बटन पर क्लिक करें।
jharkhand ration card find form

  • इसके बाद आपके द्वारा चुनी गई जानकारी के अनुसार आपके गांव/वार्ड की कुल राशन कार्ड धारकों की लिस्ट आपके सामने आ जाएगी। आप उस लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं। इस प्रकार आप झारखंड राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम देख सकते है।
online jharkhand ration card list

झारखंड राशन कार्ड लिस्ट में कौन-कौन सी जानकारी शामिल है?

  • राशन कार्ड नंबर
  • राशन कार्ड धारक का नाम
  • पिता का नाम
  • राशन कार्ड का प्रकार
  • राशन कार्ड में शामिल सदस्यों की संख्या

FAQ सामान्य प्रश्न 

  1. क्या झारखंड राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन तरीके से प्राप्त की जा सकती है?

    जी हाँ, आप ऑनलाइन तरीके से झारखंड राशन कार्ड लिस्ट देख सकते हैं।

  2. झारखंड राशन कार्ड लिस्ट देखने की आधिकारिक वेबसाइट का नाम क्या है?

    झारखंड राशन कार्ड लिस्ट देखने की आधिकारिक वेबसाइट का नाम (aahar.jharkhand.gov.in) है।

  3. राशन कार्ड होने के बावजूद झारखंड राशन कार्ड लिस्ट में नाम नहीं आया तो क्या करें?

    दोस्तों, अगर आपका पहले से कोई राशन कार्ड है और आपका नाम झारखंड राशन कार्ड लिस्ट में नहीं आया, तो आपको नजदीकी खाद्य विभाग कार्यालय में जाकर झारखंड राशन कार्ड लिस्ट में नाम नहीं आने का कारण पता करना है। वहां से आपको आपकी समस्या का समाधान मिलेगा।

  4. क्या झारखंड राज्य के राशन कार्ड लिस्ट में नाम देखने के लिए किसी प्रकार का शुल्क देना होगा?

    जी नहीं, आपको झारखंड राशन कार्ड लिस्ट में नाम देखने के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क देने की जरूरत नहीं है। यह सुविधा झारखंड राज्य के खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने मुफ्त में उपलब्ध कराई है।

  5. झारखंड राशन कार्ड लिस्ट से जुड़ी नवीनतम जानकारी कैसे प्राप्त करें?

    झारखंड राशन कार्ड लिस्ट से जुड़ी नवीनतम जानकारी जानने के लिए आप खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://aahar.jharkhand.gov.in/ पर जा सकते हैं

    निष्कर्ष 

    इस लेख में आपको झारखंड राशन कार्ड लिस्ट देखने की सरल प्रक्रिया सरल भाषा में साझा की गई है। अब झारखंड राज्य का राशन कार्ड धारक इस लेख में बताई गई जानकारी को फॉलो कर आसानी से राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम देख सकेगा।

    अगर आपको इस लेख से जुड़ा कोई भी सवाल का जवाब जानना है, तो आप अपने सवाल को कमेंट में लिख सकते हैं। हम आपको बहुत ही जल्द लेख से जुड़े सवालों का जवाब कमेंट में उपलब्ध करवा देंगे।

    इस लेख में दी गई जानकारी आपको कितनी पसंद आई, यह आप हमें कमेंट में जरूर बताएं और आप इस लेख को रेटिंग जरूर करें।

    दोस्तों, अगर आपको भी राशन कार्ड से जुड़ी हर नई जानकारी सबसे पहले जाननी है, तो आप hindimejankaari.com के ब्लॉग साइट को फॉलो जरूर करें।

    Share on:

    Leave a Comment