यदि आप हरियाणा राज्य के राशन कार्ड धारक हैं और आपने हाल ही में नए राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है या अपने राशन कार्ड में किसी भी प्रकार का सुधार किया है या कुछ अपडेट किया है।
तो अब आप अपने हरियाणा राशन कार्ड का स्टेटस चेक करना चाहते हैं, तो आप इस लेख में बने रहें।
अब हरियाणा राज्य का राशन कार्ड धारक आसानी से ऑनलाइन घर बैठे अपने स्मार्टफोन के मदद से राशन कार्ड का स्टेटस चेक कर सकता है।
परंतु बहुत से हरियाणा राशन कार्ड धारकों को अपना राशन कार्ड स्टेटस ऑनलाइन कैसे चेक करें, इसके बारे में पता नहीं है।
इसके लिए आज हम आपको इस लेख में हरियाणा राशन कार्ड स्टेटस चेक कैसे करें? इसके बारे में सरल प्रक्रिया के बारे में बताने वाले हैं।
तो आप इस लेख को अंत तक पूरा जरूर पढ़ें।
हरियाणा राशन कार्ड स्टेटस चेक करने के लिए आवश्यक जानकारी
- आवेदन नंबर
- राशन कार्ड नंबर
- परिवार के मुखिया का नाम
ऑनलाइन हरियाणा राशन कार्ड स्टेटस चेक करने के लाभ
- स्टेटस चेक करने के लिए आपको किसी दफ्तर जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
- आपको अपने राशन कार्ड से जुडी सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे कि आवेदन की स्थिति, आवंटन की जानकारी आदि आसानी से मिल जाती है।
हरियाणा राशन कार्ड स्टेटस कैसे चेक करें? ऑनलाइन
- सबसे पहले आप हरियाणा खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://epos.haryanafood.gov.in/ पर पहुंच जाएँ।

- इसके बाद होम पेज पर आपको कुछ ऑप्शन दिखाई देंगे। वहां पर आप RC Details के विकल्प पर क्लिक करें।

- अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। वहां पर आपको अपने हरियाणा राशन कार्ड का नंबर या आवेदन नंबर डालना है और Submit पर क्लिक करना है।

- अब आपके सामने आपके हरियाणा राशन कार्ड का स्टेटस स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। आप वहां पर अपना नाम, राशन कार्ड का प्रकार, अपने परिवार के सदस्यों की संख्या, आधार कार्ड लिंक है या नहीं, आवंटित राशन आदि जानकारी देख पाएंगे।

हरियाणा राशन कार्ड स्टेटस कैसे चेक करें? ऑफलाइन
- सबसे पहले आप नजदीकी खाद्य कार्यालय में जाएं।
- वहां खाद्य अधिकारी से राशन कार्ड स्टेटस चेक करने के लिए कहें।
- इसके बाद खाद्य अधिकारी को राशन कार्ड से जुड़ी जानकारी जमा करें।
- अब अधिकारी आपकी राशन कार्ड से जुड़ी जानकारी को कंप्यूटर में दर्ज करेंगे और आपको हरियाणा राशन कार्ड स्टेटस के बारे में जानकारी देंगे।
- हरियाणा राज्य की राशन कार्ड सूची में अपना नाम कैसे देखें?
- झारखंड राज्य का राशन कार्ड ऑनलाइन बनाने के लिए आवेदन कैसे करें?
FAQ सामान्य प्रश्न
हरियाणा का राशन कार्ड स्टेटस चेक करने से क्या होता है?
हरियाणा का राशन कार्ड स्टेटस चेक करने से आपको पता चलता है कि आपने हरियाणा राशन कार्ड बनवाने के लिए दिया हुआ आवेदन स्वीकृत हुआ है या नहीं। साथ ही इससे आप यह जान सकते हैं कि आपके हरियाणा राशन कार्ड में कोई गलती तो नहीं है।
क्या हरियाणा राशन कार्ड स्थिति चेक करने के लिए शुल्क देना पड़ता है?
जी नहीं, आपको हरियाणा राशन कार्ड स्थिति चेक करने के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क देने की जरूरत नहीं है। यह सुविधा हरियाणा राज्य के खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर हरियाणा राशन कार्ड धारकों के लिए मुफ्त में उपलब्ध है।
हरियाणा राज्य का राशन कार्ड स्टेटस चेक करने के लिए क्या दस्तावेज चाहिए?
जी नहीं, हरियाणा राज्य का राशन कार्ड स्टेटस चेक करने के लिए आपको किसी भी प्रकार के दस्तावेज की जरुरत नहीं है। हरियाणा खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग के पोर्टल पर राशन कार्ड स्टेटस चेक करने के लिए आपके पास राशन कार्ड आवेदन नंबर की जरुरत होती है।
अपना हरियाणा राशन कार्ड का स्टेटस चेक करते समय कौन सी जानकारी देखने को मिलती है?
हरियाणा राशन कार्ड का स्टेटस चेक करते समय आपको राशन कार्ड धारक का और उसके राशन कार्ड में शामिल सभी सदस्यों का नाम, राशन कार्ड नंबर, लिंग, उम्र, आधार स्टेटस, राशन कार्ड में शामिल सभी सदस्यों के आधार संख्या के पिछले चार अंक, जिले का नाम, कितना राशन मिलेगा इसकी जानकारी, राशन दुकान नंबर, राशन दुकानदार का नाम, आदि जानकारी देखने को मिलती है।
हरियाणा राशन कार्ड हेल्पलाइन नंबर क्या है?
हरियाणा राशन कार्ड हेल्पलाइन नंबर 1800-180-2087 / 1967 / 14445 / 1800-180-2405 है।
निष्कर्ष
आज के इस लेख में हमने आपको हरियाणा राशन कार्ड स्टेटस कैसे चेक करें, इसके बारे में संपूर्ण विस्तार से इसकी प्रक्रिया के बारे में समझाया है।
अब हरियाणा राज्य का राशन कार्ड धारक बहुत ही आसानी से इस लेख में दी गई जानकारी का पालन कर अपना हरियाणा राशन कार्ड का स्टेटस चेक कर सकता है।
यह लेख हरियाणा राज्य के राशन धारकों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।
इसीलिए आप इस लेख को हर एक हरियाणा राज्य के राशन कार्ड धारकों तक जरूर पहुंचाएं।
अगर आपको इस लेख से जुड़ा कोई सवाल है तो आप हमें कमेंट के माध्यम से बता सकते है हम आपके सवाल का जवाब कमेंट में बहुत ही काम समय में उपलब्ध करवा देंगे।
इस लेख में दी गई जानकारी आपको कैसी लगी, इसके बारे में आप हमें कमेंट करना न भूलें और इसे व्हाट्सएप, टेलीग्राम, फेसबुक जैसे अन्य प्लेटफार्म पर शेयर जरूर करें।
दोस्तों, हम आगे भी राशन कार्ड से जुड़ी हर नई जानकारी आपके साथ साझा करते रहेंगे। इसके लिए आप हमारे hindimejankaari.com ब्लॉग पर विजिट जरूर करें।

मैं hindimejankaari.com पर राशन कार्ड से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान सम्पूर्ण रिसर्च कर पूर्ण डिटेल के साथ देता हूँ, जिससे लोगों तक सही और विश्वसनीय जानकारी पहुँच सके और उन्हें उनकी समस्या का समाधान सरल तरीके से मिल सके।