झारखंड पीडीएस आवंटन रिपोर्ट कैसे चेक करें? 2024 में

4/5 - (2 votes)

यदि आप झारखंड राज्य के राशन कार्ड धारक हैं और झारखंड राज्य के खाद्य विभाग पोर्टल से झारखंड पीडीएस आवंटन रिपोर्ट चेक करना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए महत्वपूर्ण होने वाला है।

झारखंड पीडीएस आवंटन रिपोर्ट को देखने के लिए आपको कुछ प्रक्रियाओं का पालन करना पड़ेगा और आप झारखंड पीडीएस आवंटन रिपोर्ट को अपने घर पर मोबाइल द्वारा ऑनलाइन माध्यम से देख सकते हैं, इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है।

अधिकांश झारखंड राज्य के राशन कार्ड धारकों को झारखंड पीडीएस आवंटन रिपोर्ट चेक करना नहीं आता है।

तो इनके लिए इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप किस प्रकार सरल तरीके से झारखंड पीडीएस आवंटन रिपोर्ट चेक कर सकते हैं।

झारखंड पीडीएस आवंटन रिपोर्ट क्या है?

यह राशन कार्ड धारकों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रिपोर्ट है। इस रिपोर्ट में राशन डीलर को कौन से वर्ष में, कौन से महीने में, कौन सी तारीख पर कितना राशन मिला है, जैसे कि गेहूं कितना मिला है, चावल कितना मिला है, कुल कितना किलो गेहूं और चावल मिला है, PH, BPL, AAY, APL राशन कार्ड धारकों के लिए राशन डीलर के पास कुल मिलाकर कितना राशन मिला है, इसकी पूर्ण जानकारी इस रिपोर्ट में होती है। 

झारखंड पीडीएस आवंटन रिपोर्ट कैसे चेक करें?

  • आपको खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट aahar.jharkhand.gov.in के होम पेज पर आना होगा।
jharkhand food portal home page

  • इसके बाद होम पेज पर मेनू तीन लाइन पर क्लिक कर विक्रेता पर क्लिक कर आवंटन रिपोर्ट पर क्लिक करना होगा।
jharkhand food portal home page menu section options

  • अब आपके सामने नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको अपने जिला, ब्लॉक, राशन डीलर का नाम, महीना और साल को सेलेक्ट करना होगा और Submit पर क्लिक करना होगा।
jharkhand pds avantan report check form

  • इसके बाद आपके सामने नए पेज पर झारखंड पीडीएस आवंटन रिपोर्ट दिखेगी
  • आप इस रिपोर्ट को प्रिंट विकल्प पर क्लिक कर डाउनलोड भी कर सकते हैं।
jharkhand pds avantan report half
jharkhand pds avantan report

इन लेखों को भी पढ़ें।

FAQ सामान्य प्रश्न 

  1. पीडीएस का फुल फार्म क्या होता है?

    पीडीएस का फुल फॉर्म Public Distribution System होता है।

  2. झारखंड पीडीएस आवंटन रिपोर्ट चेक करने की आधिकारिक वेबसाइट कौन सी है?

    झारखंड पीडीएस आवंटन रिपोर्ट चेक करने की आधिकारिक वेबसाइट https://aahar.jharkhand.gov.in/ है।

  3. झारखंड पीडीएस आवंटन रिपोर्ट चेक करने के लिए किसी प्रकार का शुल्क देना होगा?

    जी नहीं, झारखंड पीडीएस आवंटन रिपोर्ट चेक करने के लिए आपको किसी भी प्रकार का शुल्क देने की जरूरत नहीं है। यह सुविधा झारखंड राज्य के खाद्य विभाग द्वारा मुफ्त में उपलब्ध है।

निष्कर्ष 

दोस्तों, आज के इस लेख में हमने आपको बताया कि आप किस तरह झारखंड पीडीएस आवंटन रिपोर्ट चेक कर सकते हैं। हमारे बताए गए तरीके से आप भी झारखंड पीडीएस आवंटन रिपोर्ट बिना किसी समस्या के चेक कर सकते हैं।

आपको इस लेख में दी गई जानकारी कितनी उपयोगी लगी, इसके बारे में आप हमें कमेंट में जरूर बताएं और इस ब्लॉग पोस्ट को रेट जरूर करें।

इस लेख को आप जरूरतमंद लोगों तक जरूर पहुंचाएं, जिससे उन्हें इस लेख का फायदा मिल सके। और हां, इस लेख को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करना न भूलें।

अगर आपको राशन कार्ड से जुड़ी ऐसी नवीनतम जानकारी सबसे पहले जाननी है, तो आप hindimejankaari.com के ब्लॉग साइट को फॉलो जरूर करें। हम इस साइट पर आपके लिए राशन कार्ड से जुड़ी नई-नई जानकारियां पब्लिश करते रहते हैं।

इस लेख को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।

Share on:

Leave a Comment